नलकूप की मोटर जली, जलापूर्ति ठप
मलारना डूंगर | कस्बेमे जलदाय विभाग के नलकूप की मोटर जलने से कई मोहल्लों की जलापूर्ति ठप पड़ी है। राउमािव के सामने नलकूप नं 3 की मोटर सोमवार रात को जल गई, जिसका पता जलदाय विभाग के स्थानीय कर्मियों को मंगलवार को सुबह चला, लेकिन बुधवार शाम तक जली मोटर को नहीं बदला गया। ऐसे में पीर बाबा की पहाड़ी पर बनी टंकी को नहीं भरा जा सका। उक्त टंकी से पानी सप्लाई होने वाले 12 से अधिक मोहल्लों में पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने से पेयजल संकट व्याप्त है।
जलदाय विभाग के जेईएन हरकेश मीना का कहना है मोटर जल गई थी। नई मोटर पहुंचा दी गई है। गुरुवार तक समस्या का समाधान हो जाएगा।