बालिकाएं पहुंची तहसील कार्यालय
मलारना डूंगर | विद्यालयमें जगह के अभाव पर कस्बे के राबाउमावि की छात्राएं मंगलवार को तहसील कार्यालय पहुंची। तहसीलदार के नहीं मिलने पर उन्होंने अपनी व्यथा मौखिक रूप से वहां मौजूद हल्का पटवारी को सुनाई। छात्राओं का कहना था कि उनके स्कूल में बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इस पर हल्का पटवारी ने उन्हें शीघ्र समस्या समाधान का आश्वासन दिया। वहीं दूसरी ओर जब इस बारे में राउमाबािव की कार्यवाहक संस्था प्रधान विमला मीना से बात की गई तो उनका कहना था कि ऐसी कोई बात नहीं है। हाल ही हुए एकीकरण मे प्राथमिक बालिका स्कूल को इसमें मर्ज कर लिया है, जो सटा हुआ है। हमने व्यवस्था के लिए दीवार तोड़ कर गेट निकाल लिया है। बच्चे पुराने दरवाजे से ही आना-जाना चाहते हैं।
मलारना डूंगर. हल्कापटवारी को समस्याएं बताती राबाउमावि की छात्राएं।