मोक्षधाम में किया पौधरोपण
मलारना डूंगर | कस्बे के नवीन मोक्षधाम मे बुधवार को समाजसेवियों ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में नवल किशोर मंगल, अमित शर्मा, रामस्वरूप गर्ग, बाबूलाल गर्ग, मिक्की सिंह, वन कर्मी गिर्राज सेन, अशोक शर्मा, कमलेश आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत पीपल का पौधा लगाकर की गई। इसके बाद विभिन्न किस्म के पौधे कई स्थानों पर लगाए गए।
शिवदयालयुवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष
सवाईमाधोपुर | राजस्थानब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष असीम शर्मा ने शिवदयाल शर्मा को सवाई माधोपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। ब्राह्मण समाज एवं राजस्थान महासभा के पदाधिकारियों द्वारा उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पाराशर, हेमंत सहित कई लोग उपस्थित थे।
शराबके पव्वे सहित युवक गिरफ्तार
सवाईमाधोपुर | सूरवालथाना पुलिस ने नींदड़दा गांव निवासी जगदीश पुत्र भौरीलाल मीणा को शराब के 21 पव्वे सहित गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान जगदीश प्लास्टिक के कट्टे में कंधे पर रखकर कुछ ले जा रहा था। जब उसे रोककर चैक किया गया तो कट्टे में शराब के 21 पव्वे थे। उसके पास इसका कोई लाइसेंस भी नहीं था।
खेतसे दो ट्रांसफार्मर चोरी
सवाईमाधोपुर | कुस्तलाके जेईएन धनराज मीणा ने रवांजना डूंगर थाने में क्षेत्र से चोरी हुए दो ट्रांसफॉर्मरों का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बताया कि कुछ लोग खेत में लगे दो ट्रांसफॉर्मरों को चुराकर ले गए।