पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मलारना डूंगर सरपंच पर भ्रष्टाचार बदसलूकी का आरोप

मलारना डूंगर सरपंच पर भ्रष्टाचार बदसलूकी का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सवाईमाधोपुर|ग्रामपंचायत मलारना डूंगर के लोगों ने मंगलवार को क्षेत्र के सरपंच सुरेश कोली के खिलाफ भ्रष्टाचार एवं बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। सरपंच ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है।

पंचायत में हमेशा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। शौचालय निर्माण की राशि नहीं दी जा रही है। राशि मांगने पर सरपंच द्वारा गालीगलोच की जाती है। वार्डों की सफाई व्यवस्था चौपट है। हैण्डपम्प नलकूप खराब है। वार्ड मेम्बरों द्वारा उक्त समसयाओं से अवगत कराने के बाद भी सरपंच द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने सरपंच को निलम्बित कर ग्राम पंचायत में विकास कार्य शुरू करवाने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मतलूब खान, ग्राम पंचायत मलारना डूंगर उपसरपंच फिरदोश, वार्ड पंच इरशाद, नासिर, शरीफ, उगन्ती, तोहीदा बानो, अंजूमन बानो, अफसाना, नसीम बानो सहित अशफाक खान, साबिर खान आदि शामिल थे।

^मेरेऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार है। क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। कुछ लोग द्वेषता के चलते झूठी शिकायत कर बदनाम करना चाहते हैं। -सुरेशकोली, सरपंच ग्राम पंचायत मलारना डूंगर।

खबरें और भी हैं...