राशन डीलर का लाइसेंस िनरस्त
सवाई माधोपुर | कार्यवाहकजिला रसद अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार यादव ने निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर ग्राम सेवा सहकारी बिच्छी दोना तहसील मलारना डूंगर का रसद प्राधिकार पत्र निरस्त किया है। एसीईओ ने बताया कि प्रवर्तन अधिकारी मलारना डूंगर की रिपोर्ट के आधार पर उचित मूल्य दुकान जीएसएस बिच्छी दोना ग्राम पंचायत बिच्छीदौना तहसील मलारना डूंगर के विरुद्ध जांच में प्राथमिक तौर पर गंभीर अनियमितताएं पाई है, जो राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ वितरण का विनियमन आदेश 1976 के प्रावधानों का उल्लंघन है। अत: प्रकरण दर्ज कर निरस्तीकरण की कार्रवाई विचाराधीन होने से अधिकतम 90 दिवस के लिए निलंबित किया है।