पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

करंट से युवक की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेन की चपेट में आया युवक

भास्कर न्यूज | मलारना डूंगर

ग्रामपंचायत क्षेत्र के सैनीपुरा बस्ती में मंगलवार को सुबह करंट लग जाने के कारण तीस वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक के करंट की सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पहलवान मतलूब अहमद सहित अनेक ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए, जिससे अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। चिकित्सक ने करंट से झुलसे युवक को देख उसे मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल में विलाप करने लगे। ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया, जिस पर एएसआई वीरेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे।

मृतक भजन के भाई मुकेश ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मंगलवार को अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे अपने खेत में पानी दे रहा था। बीच में मोटर बंद हो जाने पर वह पुन: मोटर चालू करने गया, तो उसे करंट लग गया और बुरी तरह से झुलस गया। ग्रामीणों के सहयोग से उसे अस्पताल लेकर लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया।

मलारना डूंगर. अस्पतालमें जमा ग्रामीणों की भीड़।

मृतक भजन

(फाइल फोटो)

खबरें और भी हैं...