मारपीट का केस
मलारना डूंगर | मलारनाडूंगर थाने में शेषा गांव के एक युवक ने इसी गांव के कई लोगों के खिलाफ उसके चाचा के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। आसिफ ने पुलिस को बताया कि उसका चाचा बौंली जा रहा था। रास्ते में अचानक सलीम उर्फ गप्पू, रईस, फिरोज आदि हाथ में लाठी, डंडा, गंडासी लेकर आए तथा उसके चाचा तालू को रोककर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।