पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मलारना में पानी ठप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलारना डूंगर | कस्बेके आधे से अधिक हिस्से में पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण लेागों को बूंद बूंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। जलदाय विभाग की ओर से पीर बाबा की पहाड़ी पर बनी टंकी में पांच दिनों से नहीं भरे जाने के कारण इससे सप्लाई होने वाले काजी पाड़ा, धोबी पाड़ा, तहसील कार्यालय के पास, खारा कुआं मोहल्ला सहित एक दर्जन मोहल्ले में नलों में पानी नहीं आया। ऐसे में प्रभावित मोहल्लेवासियों को आधा से एक किलोमीटर दूरस्थ हैंडपंपों पर जाकर पानी लाना पड़ रहा है। जलदाय विभाग के स्थानीय कर्मियों के अनुसार नलकूप नंबर एक की मोटर खराब होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही। वहीं टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस के मीडिया पर्सन अकरम बुनियाद ने जलदाय विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं...