कलेक्ट्रेट परिसर में खुली स्वच्छता अभियान की पोल
स्वस्थ शिशु ही सुरक्षित जीवन का आधार
भास्कर न्यूज | चौथ का बरवाड़ा
कस्बेके सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर बुधवार को कलेक्टर आनंदी ने स्वस्थ शिशु दिवस पर कई योजनाओं की जानकारी देते हुए कई बालकों को दवाई पिलाई साथ ही जो बालक स्वस्थ आए उन्हे इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के सभी बडे अधिकारी जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इसके बाद कलेक्टर ने अस्पताल में जाकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी ली अपने बालकों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
सरपंच शीतल पहाडिया ने बालकों से स्वच्छता के बारे में पूछते हुए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस अवसर सीएमएचओ उमेश शर्मा आरसीएचओ महेश माहेश्वरी ने बताया कि बालकों के विकास के लिए सरकार ने कई योजनाओं को चलाया है, लेकिन जनसहयोग के बिना उनका सही से पालन संभव नहीं है। इसी तरह एसडीएम कैलाश चंद, ब्लॉक सीएमएचओ बी.एल. मीना, चिकित्सा प्रभारी तपेंद्र कुमार शर्मा आदि ने भी भाग लिया।
सवाईमाधोपुर|सवाईमाधोपुर स्थितआंगनबाड़ी केन्द्र 32 पर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एलबेंडाजोल की दवा पिलाकर नेशनल डिवर्मिंग दिवस का शुभारंभ किया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलीप मीना ने आंगनबाड़ी केन्द्र पर 100 से अधिक बच्चों को कृमि नाशक दवा पिलाई एवं सभी बच्चों को बिस्किट के पैकिटों का वितरण किया। इसी प्रकार सीनोली के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में डिवर्मिंग दिवस पर विद्यालय के सभी छात्रों को भोजन से पूर्व साबून से हाथ धोने की प्रकिया बताई। वही सभी छात्रों को एलबेंडाजोल की दवा दी गई।
सवाईमाधोपुर।स्वास्थ्यएवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को राजकीय गीता देवी माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर परिसर में राष्ट्रीय डी वर्मिंग दिवस की शुरुआत की। इस अवसर पर कार्यक्रम को अतिरिक्त जिला कलेक्टर, सवाईमाधोपुर प्रधान सूरजमल बैरवा, सीएमएचओ डाॅ.उमेश शर्मा ने संबोधित किया। मंच संचालन डाॅ.महेश माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम में आईसीडीएस से मंजू, एडीपीसी मनमोहन दाधीच, दिनेश गुप्ता, प्रधानाचार्या राजकुमारी मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक राममूर्ति शर्मा आदि मौजूद थे।
भाड़ौती|राष्ट्रीयकृमिमुक्ति दिवस पर बुधवार को जिला परिषद सदस्य गिर्राज मीना ने कस्बे के रामा स्कूल गंभीरा के संस्कृत स्कूल मे फीता काटकर और छात्रों को दवाई पिलाकर शुभारम्भ किया। चिकित्सा विभाग के निर्देशानुसार भाड़ौती पीएचसी स्टाफ ने स्कूलों के साथ आंगनबाडी केन्द्रों पर 19 वर्ष तक के बच्चों को दवाई पिलाकर टेबलेट दी गई।
खिरनी|कस्बेके राउमावि के मैदान में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस दौरान खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी बत्ती लाल मीणा, खिरनी पीएचके कर्मचारी आदि मौजूद थे। इस मौके पर 193 छात्रों को तथा 299 छात्राओं को डिवर्मिंग की गोली खिलाई गई।
सवाईमाधोपुर. कलेक्ट्रेटपरिसर में क्षतिग्रस्त शौचालय के चैम्बर से व्यर्थ बहता गंदा पानी।
सवाई माधोपुर. कृमिनाशक दवा पिलाकर डीवर्मिंग दिवस का शुभारंभ करते ब्लॉक सीएमएचओं दिलीप मीना।
सवाई माधोपुर. डिवर्मिंगडे पर गीता देवी राबामावि में आयोजित कार्यक्रम में बच्चे को दवा पिलाती नप सभापति विमला शर्मा।
कलेक्ट्रेट परिसर में मैनहोल से खुले में बह रही है गंदगी
कासं| सवाईमाधोपुर
एकओर सरकार प्रत्येक पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता अभियान के तहत घर-घर शौचालय निर्माण की जागरुकता अभियान चलाकर वाहवाही लूट रहा है, वहीं दूसरी ओर जिले के सबसे बडे़ दफ्तर कलक्ट्रेट में शौचालय की क्षतिग्रस्त लाईनों के कारण सड़क पर बहने वाली गंदगी, वहां से निकलने वाले लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है।
कथनीऔर करनी में फर्क
शासनद्वारा स्वच्छता अभियान, घर-घर शौचालय निर्माण एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में कोई खामी नहीं छोड़ी जा रही है। कलक्टर खुद राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं योजनाओं को अमली जामा पहनाने में पसीना बहा रही है। इसके बाद भी कलक्ट्रेट परिसर स्थित अभिभाषक पुस्तकालय एवं जीपीएफ कार्यालय के समीप क्षतिग्रस्त शौचालयों के चेम्बर एवं लाईनों से कलेक्ट्रेट परिसर में बहती गंदगी सार्वजनिक निर्माण विभाग इस मामले में संवेदनशीलता पर सवालिया निशान लगा रहा है।
वातावरणहो रहा दूषित
अभिभाषकपुस्तकालय एवं जीपीएफ कार्यालय के समीप क्षतिग्रस्त शौचालयों के चेम्बर से बहती गंदा कलक्ट्रेट का वातावरण दुषित कर रही है। कलेट्रेट में यहां से गुजरने वाले लोग नाक पर रूमाल रखकर आवागमन करते हैं। रोजाना दर्जनों अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आवाजाही होती है। जिला परिषद, जिला शिक्षाधिकारी प्रारम्भिक, जीपीएफ, एसबीबीजे बैंक, अटल सेवा केन्द्र में अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन की आवाजाही होती है लेकिन कोई भी इसे लेकर संवेदनशील नहीं है।