वाणिज्यकर विभाग ने 1 लाख 14 हजार वसूले
टोंक| वाणिज्यकरविभाग की टीम ने चल रहे सर्वे के तहत बुधवार को मालपुरा में 1 लाख 14 हजार का वैट आदि वसूल किया। वाणिज्यकर विभाग की टीम ने मालपुरा में कलर पेंट एवं सेनेटरी के व्यापारी की दुकान पर कार्रवाई की। इस दौरान 3 लाख 59 हजार की अघोषित सेनेटरी सामान मिला। विभाग की टीम पिछले कई दिनों से सर्वे आदि का कार्य कर रही है। बुधवार को मालपुरा में जिला वाणिज्यकर अधिकारी केके गुप्ता के निर्देश पर सहायक वाणिज्यकर अधिकारी मुकराम सिंह के नेतृत्व में जेसीटीओ रामचंद मीणा, विनोद खंगार, सहायक कर्मचारी सेफुर्रहमान खान आिद थे।