- Hindi News
- कार पलटने से चार जख्मी , ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चोटिल
कार पलटने से चार जख्मी , ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चोटिल
मालपुरा| केकडीरोड पर हिंदोला मोड के पास बुधवार को तेजी से चल रही एक स्विफ्ट कार अचानक पलट गई।
कार पलटने से कार में सभी चार जने गंभीर घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस चालक बाबूलाल कंपाउंडर ने तुंरत मौके पर जाकर अस्पताल पहुंचाया। इसी प्रकार मंगलवार की रात साढे़ आठ बजे दूदू रोड पावर हाउस के पास एक ट्रक ने बाइक सवार के ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया इसे भी एंबूलेंस से अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दोनों अलग अलग दुर्घटनाओं में घायल हुए पांच जनों में चार को कोटा एक को जयपुर रेफर किया गया। रेफर हुए घायलों में संजय शर्मा , श्याम मनोहर शर्मा, सरस्वती सभी बांसवाडा निवासी हैं जबकि बाइक सवार पप्पू पुत्र कन्हैयालाल गोपालपुरा एमपी निवासी हैं।