पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंडित दीनदयाल को श्रद्धांजलि अर्पित

पंडित दीनदयाल को श्रद्धांजलि अर्पित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरपंच ने पद संभाला

टोंक| पंडितदीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष बृजबिहारी शर्मा ने उपाध्याय के मार्ग पर चलने का आव्हान किया। सभा में मंच के जिला महामंत्री विनोद जैपुरिया सहित पवन कुमार चौबे, सीताराम चावला, अखिलेश, पूरण सोनी, राजाराम शर्मा, ओमप्रकाश भार्गव, मनोज काला पार्षद, रामफूल कीर, रामवतार कीर, दिलीप सिंधी, अशरफ, फरीद गोरी, जुगलकिशोर शर्मा, प्रेमचंद बिलासपुरिया ने विचार प्रकट किए।

प्रतिभाएंसम्मािनत

टोंक| राजकीयकन्या महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया प्राचार्य आर.पी. बेनीवाल उपप्राचार्य बी.एल. मीणा ने महाविद्यालय को बेहतर बनाने के लिए छात्राओं के सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच, राष्ट्रीय सेवा योजना, योजना मंच तथा खेलकूद में प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय में कला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर शमशाद बानो, वाणिज्य वर्ग में कविता जैन तथा बी.कॉम की पूर्व छात्रा शैलजा शर्मा को वर्ष की प्रतिभावान छात्रा का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पीयूष पारीक ने किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डॉ. शकीला नकवी, डॉ. गोपाल लाल जैन, डॉ. किश्वर सुल्ताना, जे.पी.वर्मा तथा सत्यनारायण खीची उपस्थित थेे।

विद्यालयका निरीक्षण

टोंक| प्रारंभिकशिक्षा परिषद जयपुर के अतिरिक्त कमिश्नर हरिमोहन मीणा ने बुधवार को करणपुरा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। शिक्षा संबल अभियान के तहत उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता की जांच की तथा शिक्षकों को शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण में एसएसए के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।

मालपुरा. सीतारामपुराकी सरपंच विजय लक्ष्मी कंवर ने बुधवार को कार्यभार संभाला। सरपंच ने इस अवसर पर सीतारापुरा को प्रदेश में अग्रणी ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प लिया।