टोंक में भाजपा का बोर्ड बनाना लक्ष्य
टोंक में भाजपा का बोर्ड बनाना लक्ष्य
टोंक | टोंकनगर परिषद चुनाव के प्रभारी, चित्तौड़ सांसद भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें जोशी ने कहा कि नवंबर में टोंक नगर परिषद के चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनाना ही पहला लक्ष्य है। 1994 से अब तक भाजपा का बोर्ड बनने के कारणों की जानकारी लेने के बाद उन्होंने कहा कि टोंक की दुर्दशा का मुख्य कारण यहां कांग्रेस का बोर्ड बनना ही रहा है, जो भी सभापति यहां बना उसने विकास मे रुचि नहीं ली। टोंक में विकास के लिए भाजपा का बोर्ड बनना जरूरी है। भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा का बोर्ड बनाकर रहेंगे। बैठक में टोंक विधायक अजित सिंह मेहता, देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, जिला महामंत्री नरेश बंसल, मीडिया के जिला प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जुगल किशोर शर्मा, चंद्रवीर सिंह चौहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदुशेखर शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
जयपुरसांसद का स्वागत : जयपुरलोकसभा क्षेत्र के सांसद रामचरण बोहरा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भजनलाल शर्मा, मीडिया प्रदेश सहसंयोजक सत्यनारायण गुप्ता का जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी ने स्वागत किया गया।
धाभाईके सहवरण पार्षद बनने पर विधायक का सम्मान : राज्यसरकार द्वारा नगर परिषद टोंक में रामअवतार धाभाई को सहवरण पार्षद मनोनीत करने पर गुर्जर समाज के पंच-पटेलों ने टोंक विधायक अजीत सिंह मेहता रामावतार धाभाई का सम्मान किया। पहली बार समाज के व्यक्ति को मनोनीत पार्षद बनाने पर विधायक का आभार जताया। इस दौरान ग्यारसीलाल हरसाना, नेहनूलाल बदुड़ी, लक्ष्मीनारायण गुर्जर, कालूलाल गुर्जर, रामकरण बदुड़ी आदि मौजूद थे।
23स्कूलों को एकीकरण से मुक्त रखने की अभिशंसा
टोंक | जिलेभरमें एकीकरण के तहत एकीकृत हुए स्कूलों की प्राप्त परिवेदनाओं की समीक्षा के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक हुई। सरकार ने कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित कर एकीकरण के बाद कई स्कूलों में रही खामियों में सुधार के लिए समीक्षा कर प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए थे। कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर और जिले के चारों विधायकों की मौजूदगी में हुई बैठक में स्कूलों के एकीकरण के बाद आई 49 परिवेदनाओं