पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टरों शिक्षकों ने थामी झाड़ू, सफाई में जुटे

डॉक्टरों-शिक्षकों ने थामी झाड़ू, सफाई में जुटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमाध्यमिक विद्यालय पांसरोटिया में स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक श्योप्रसाद मीणा ने बताया कि स्वच्छता सप्ताह के दौरान विद्यालय परिसर सहित विभिन्न स्थानों की सफाई की गई। तथा पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

मालपुरा|स्वच्छताअभियान के तहत नगर पालिका की ओर से शनिवार को सार्वजनिक स्थानों सरकारी भवनों की सफाई कराई गई। अभियान के तहत राजकीय गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल सहित राजकीय अस्पताल भवन पुराना सार्वजनिक शौचालयों मूत्रालयों को साफ कर उपयोगी बनाया गया।

मालपुरा शहर में शनिवार को एसडीएम देवाराम सुथार ने औचक निरीक्षण कर पालिका की ओर से की जा रही सफाई के प्रति संतोष जताया। पालिका की ओर से शनिवार को भेरूजी मंदिर के पास स्थित पेशाब घर नवीन मंडी सहित जांगिड़ मंदिर के पास पुरानी तहसील के पास, चारभुजा मंदिर पानी की टंकी के पास तथा लाभजी के चौक सहित शहर के अन्य स्थानों सफाई कराई गई। सार्वजनिक सुविधाओं के लिए पालिका कर्मियों ने पानी से सफाई की फिनाइल कीटनाशक पावडर डाला।

पीपलू|निर्मलग्राम भारत अभियान के तहत शनिवार को क्षेत्र के चिकित्सालयों में साफ सफाई की गई। पीपलू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. रामावतार माली, डॉ. अमजद आदि ने अन्य कर्मियों के साथ चिकित्सालय परिसर में साफ सफाई की गई।

इसी तरह राउमावि झिराना में विद्यार्थियों के साथ साफ सफाई की। मदरसों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत मदरसा तालिमुल इस्लाम डारडातुर्की के विद्यार्थियों ने जागरूकता को लेकर गांव में रैली निकाली तथा इसके बाद मदरसा में हुई संगोष्ठी में मदरसा संघ ब्लॉक पीपलू अध्यक्ष जफर अली ने स्वच्छता को लेकर जागरूक किया। इसी तरह नाथड़ी ग्राम पंचायत में सरपंच लक्ष्मण मीणा सचिव विष्णु शर्मा के नेतृत्व में पशुपालकों के घरों में साफ सफाई अभियान चलाकर की गई।

निवाई|स्वच्छभारत अभियान के तहत शनिवार को कन्या महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ पूर्व छात्र संस्था के वित्त प्रमुख एवं महाविद्यालय के निदेशन निसार अहमद ने झाडू लगाकर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं महाविद्यालय कर्मचारियों को महाविद्यालय परिसर को साफ रखने की शपथ दिलाई।

सोप|स्वच्छविद्यालय अभियान के तहत शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोप में विद्यार्