- Hindi News
- देनदारियां राजस्व घाटे की पूर्ति में लगी सरकार: सैनी
देनदारियां राजस्व घाटे की पूर्ति में लगी सरकार: सैनी
कृषिएवं पशु पालन मंत्री प्रभुलाल सैनी ने गैरोली ग्राम पंचायत में सीसी रोड़, पेयजल टंकी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री सैनी ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर प्रतिबद्ध है, लेकिन गहलोत सरकार ने बिजली में 75 हजार करोड़ 2 हजार करोड़ का राजस्व घाटा सहित 2 लाख करोड़ की राज्य में देनदारियां 5 सौ करोड़ की कृषि देनदारियां छोड़ गई है। इसके कारण वर्तमान सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों को गति नहीं मिल पा रही। सरकार देनदारियां राजस्व घाटे की पूर्ति करने में लगी हुई है। इतने बड़े घाटे देनदारियों के बावजूद भी हमारी सरकार विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने देगी।
सैनी ने कहा कि किसान के हर खेत तक पानी पहुंचे। इसके लिए हम ब्रह्माणी नदी का पानी बनास नदी में डालने की योजना बनाने जा रहे हैं। जिससे बनास नदी में बारहमासी पानी रहेगा। जयपुर, टोंक, अजमेर, नसीराबाद सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में पेयजल संकट दूर रहने के साथ ही किसानों के खेतों में पानी भी पहुंचेगा। मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण, जिला प्रमुख कल्ली देवी, देवली प्रधान जगदीश, सरपंच ओमसिंह, बनवारी जाट, अशोक शर्मा सहित ग्रामीण मौजूद थे।
दूनी. कृषिमंत्री प्रभुलाल सैनी गैरोली गांव में पेयजल टंकी का लोकार्पण करते हुए