- Hindi News
- तीन लोक विधान पूजा कलशाभिषेक के साथ समापन
तीन लोक विधान पूजा कलशाभिषेक के साथ समापन
तीन लोक विधान पूजा कलशाभिषेक के साथ समापन
टोंक| श्रीचंद्रप्रभु दिगंबर जैन तेरापंथी नसियां चतुर्भुज तालाब के पास में चल रहे तीन लोक विधान पूजा कार्यक्रम का समापन रविवार को कलशाभिषेक के साथ किया जाएगा। नसियां समिति के राजेश अरिहंत ने बताया कि 16 सितम्बर से तीन लोक विधान की पूजा चल रही है। समापन पर रविवार को सुबह महाअर्ध्य चढ़ाया जाएगा एवं शाम को 5.30 बजे श्रीजी के कलशाभिषेक का कार्यक्रम होगा।
युवाजाट महासभा का सम्मान समारोह
टोंक| राजस्थानयुवा जाट महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को सुबह 10 बजे वीर तेजाजी छात्रावास में किया जाएगा। महासभा जिलाध्यक्ष रामप्रसाद बनेडिया ने बताया कि समारोह में मुख्यअतिथि जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील, अध्यक्षता मालपुरा-टोडारायसिंह विधायक कन्हैया लाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला प्रमुख रामबिलास चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, जनता दल युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रामप्रसाद, किसान नेता रामपाल जाट, रमा चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, शिवजी लाल चौधरी, रमेश चौधरी रहेंगे।
एथलेटिक्सछात्रा प्रतियोगिता का शुभारंभ
निवाई| 59वीं जिला स्तरीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार की सुबह राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय भगतसिंह कालोनी में विधायक हीरालाल रैगर करेंगे प्रधानाध्यापक रामलाल बैरवा ने बताया कि 14 वर्षीय आयु वर्ग एथलेटिक्स, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी करेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा शहर प्रभारी रामअवतार शर्मा, भाजपा देहात प्रभारी रामदेव गुर्जर हीरालाल भडाना होंगे। संत रामप्रसाददास महाराज आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
मीणासमाज के मंडल गठन को लेकर बैठक
राजमहल| मीनेषमीणा समाज विकास समिति ब्लॉक टोडारायसिंह के तत्वावधान में मीणा समाज की मंडल इकाइयों के गठन को लेकर रविवार को सुबह 11 बजे बनेडीया चारणान स्थित तेजाजी के चौक में बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक की जानकारी देते हुए समाज के महामंत्री सन्त राम मीणा ने बताया कि बैठक के दौरान मंडल इकाइयों के गठन के साथ समाज सुधार के लिए किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा करने के साथ सदस्यता अभियान में गति देने पर भी चर्चा की जाएगी।
मंडोराभैरू की भजन संध्या
टोडारायसिंह| कस्बेके मण्