हथकढ़ शराब बरामद तीन महिलाओं को पकड़ा
मालपुरा | डिग्गीपुलिस ने गश्त के दौरान जरीकेन में अवैध रूप से हथकढ़ शराब ले जाते तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर शराब जब्त की है। डिग्गी थाने से मिली जानकारी के अनुसार डिग्गी सांसी बस्ती निवासी रइसा सांसी, केदारी सांसी, संतरा सांसी चार-चार लीटर अवैध हथकढ़ शराब जरीकेन में भर कर ले जा रही थी। पूछताछ के दौरान शराब के जरीकेन पाए जाने पर तीनों को थाने लाया गया और अवैध शराब के आरोप में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।