- Hindi News
- नाबालिग बेटी से ज्यादती का आरोपी पिता गिरफ्तार
नाबालिग बेटी से ज्यादती का आरोपी पिता गिरफ्तार
मालपुरा | टोरड़ीगांव में एक नाबालिग से ज्यादती के आरोपी उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 14 वर्षीय बेटी ने जब आप बीती अपने चाचा को बताई तो उसने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। गर्भवती होने पर इस बात को छिपाने के लिए पिता लक्ष्मण कहार निवासी टोरडी ने बेटी को केकड़ी के एक निजी क्लिनिक ले जाकर 3 दिसंबर को गर्भपात भी करा दिया। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने इस बात की किसी को जानकारी नहीं देने के लिए पाबंद भी किया था। मामला उजागर होने पर गांव वालों ने थानाधिकारी को मामले की जानकारी दी। बेटी के साथ ज्यादती के मामले की सूचना पर थानाधिकारी रमेश तिवाड़ी ने पीडि़ता उसके आरोपी पिता सहित परिजनों को हिरासत में ले लिया और डीएसपी प्रदीप मोगा को सूचना दी। डीएसपी प्रदीप मोगा ने प्राथमिक जांच पूछताछ के बाद घटना सही पाए जाने पर पीडि़ता के पिता के खिलाफ धारा 376 पोक्सा एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पीडि़ता के चाचा प्रेमचंद कहार ने भतीजी के साथ ज्यादती करने गर्भपात कराने के आरोप में अपने भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
डीएसपी प्रदीप मोगा थानाधिकारी रमेश तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस दल ने गर्भपात करने वाली केकड़ी के कौशल्या नर्सिंग होम की महिला चिकित्सक डॉ. शशि शर्मा सहित केकड़ी आने जाने के लिए उपयोग की गई मारुति वैन को जब्त कर उसके मालिक बुद्धिप्रकाश निवासी टोरड़ी सहयोगी अनिता नाथ इंद्रा खटीक, हीरालाल कहार निवासी टोरड़ी को भी गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि पीडि़ता का गर्भपात कराने से पहले डॉ. शशि शर्मा के निर्देशन में सोनोग्राफी कराई गई थी। सोनोग्राफी करने वाले केकड़ी की एमजेवीएस नामक दुकान का रिकॉर्ड कौशल्या नर्सिंग होम केकड़ी का रिकॉर्ड भी जब्त कर लिया गया। पीडि़ता को गर्भपात के दौरान दो दिनों तक केकड़ी में रखा गया।
डीएसपी प्रदीप मोगा के मुताबिक पीडि़ता का पिता अपनी नाबालिग बेटी के साथ रहता था। आरोपी की प|ी की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। पीडि़ता की मेडिकल जांच कराई गई है। प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया है।
मालपुरा . नाबालिगबेटी से ज्यादती के आरोपी के परिजन थाने में।