पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 500 छात्राओं को किया पुरस्कृत

500 छात्राओं को किया पुरस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदीसप्ताह के अंतर्गत शनिवार को हिंदी निबंध प्रतियोगिता में मालपुरा तहसील के कई सरकारी निजी संस्थाओं की करीब 500 छात्राओं ने भाग लिया।

वर्तमान भारतीय समाज में नारी की दशा एवं दिशा - विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता के साथ राजभाषा हिंदी पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। लक्ष्मीबाई महिला महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर के सहायक निदेशक राजभाषाा मुरारी लाल गुप्ता ने हिंदी सप्ताह मनाए जाने हिंदी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

हिन्दीभाषा का बताया महत्व

डीएसपीरिछपाल सिंह ने हिंदी भाष का महत्व बताया लेकिन हिंदी भाषा की मजबूती के लिए भाषणों से ज्यादा भाषण देने वाले बड़े अधिकारियों नेताओं के बच्चों को हिंदी मीडियम स्कूलों में पढ़ाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने आश्चर्य जताया कि लोग मंच पर हिंदी के विकास की बाते तो करते है लेकिन स्वयं इसे नहीं अपनाते।

उन्होंने हिंदी को रोजगार परक बनाने की आवश्यकता जताई। लक्ष्मीबाई महिला महाविद्यालय के निदेशक अवधेश शर्मा एडवोकेट ने अतिथियों का स्वागत किया आभार जताया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। सर्वाधिक छात्राओं वाले स्कूलों को नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ. ज्ञानचंद जांगिड़, डॉ. श्रीचंद, डॉ. राजाराम शर्मा, छाया मीणा, एकता पारीक, अंजुम अबीब, आशिता पारीक सहित महाविद्यालय कर्मी उपस्थित थे।

मालपुरा. हिंदीसप्ताह के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता में 500 छात्राओं ने भाग लिया।