कई मंत्री पहुंचे शोकसभा में
मुख्यमंत्रीके प्रेस सलाहकार महेंद्र भारद्वाज दैनिक भास्कर देवली संवाददाता अमितेष भारद्वाज के पिता रामनारायण भारद्वाज के निधन पर मंगलवार को आयोजित शोक सभा में चिकित्सा मंत्री कई मंत्री, सांसद विधायक ने शोक व्यक्त किया। चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़, खाद्य एवं रसद मंत्री हेमसिंह भडाना, बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल, विधायक श्रीचंद्र कृपलानी, पुलिस महानिरीक्षक गिरिराज मीणा, कलेक्टर डा. टीना कुमार, देवली विधायक राजेंद्र गुर्जर, निवाई विधायक हीरालाल रैगर, गंगापुर विधायक मानसिंह गुर्जर, पूर्व मंत्री डा. दिगंबर सिंह, सांसद मनोज राजोरिया, अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेशाध्यक्ष अमिन पठान, पूर्व मंत्री रामकिशोर मीणा, राधेश्याम गंगानगर, डॉ. नाथूसिंह गुर्जर, गोपाल पचेरवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष मेहरिया, पूर्व प्रधान उदयलाल गुर्जर, शंभुदयाल बडग़ुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, पूर्व सभापति गणेश माहूर, महावीर शर्मा, कैलाश चावला, राधेश्याम पहाड़िया, मालपुरा नगर पालिका चेयरमेंन सुभाष गालव, उनियारा प्रधान कैलाश चतुर्वेदी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश जिंदल, एससी मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश चंदेल, दीपक संगत, आमीर फारूक, कमलेश सिंगोदिया, सलीमुद्दीन खान, भंवर सिंह सोलंकी, युवा नेता कुलदीप सिंह राजावत, दिनेश गौत्तम, प्रेमचंद शर्मा, सहित कई लोग मौजूद थे।
विकलांगसमिति के प्रदेश उपाध्यक्ष का निधन
अखिलराजस्थान विकलांग परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी का सोमवार की शाम उनके पैतृक गांव आंवा मे निधन हो गया। कमलेश चतुर्वेदी अखिल राजस्थान विकलांग परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव आंवा मे किया कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी, नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश सोनी, विकलांग समिति के प्रदेशाध्यक्ष महेश साहू, महासचिव सत्यनारायण नरूका ने आंवा पहुंचकर उनके निधन पर शोक जताया।
टोंक . मुख्यमंत्रीके प्रेस सलाहकार महेंद्र भारद्वाज के पिता की शोकसभा में उपस्थित मंत्री, सांसद, विधायक अन्य लोग।