पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालपुरा में खेल स्टेडियम का प्रारूप तैयार

मालपुरा में खेल स्टेडियम का प्रारूप तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा | मालपुरामें खेल स्टेडियम बनाने के लिए प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई। सीनियर हायर सेकंडरी स्कूल के करीब 32 बीघा जमीन पर बने खेल मैदान की करीब 20 बीघा जमीन पर विशाल स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव है। इस पर शुरुआती दौर में दो करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमानित बजट प्रस्तावित है। सीनियर हायर सेकंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य गिरधर सिंह ने बताया कि खेल मैदान में बना उत्सव प्रांगण सुरक्षित रखा जाएगा। शेष 20 बीघा जमीन पर स्टेडियम प्रस्तावित है। स्टेडियम का प्रारूप व्यय होने वाली राशि का प्रस्ताव पीडब्लूडी एईएन गोपाल अरोड़ा ने तैयार किया है। प्रधानाचार्य के मुताबिक विधायक कन्हैयालाल चौधरी के स्टेडियम के लिए किए प्रयास से प्रस्ताव तैयार किया गया है। निदेशालय बीकानेर ने मालपुरा स्कूल को स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव मांगे हैं तथा अनुमानित बजट का तकमीना तैयार कर भेजने के आदेश दिए हैं।

प्रधानाचार्य ने बताया कि विधायक कन्हैयालाल चौधरी के सान्निध्य में स्टेडियम का नक्शा खर्चे का प्रस्ताव संभवत 24 सितंबर को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मालपुरा रहे मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशक ओंकार सिंह को सौंपा जाएगा। नक्शे बजट प्रस्ताव की प्रति कलेक्टर को भेजी जाएगी।

राज्य सरकार की प्रति विधायक कन्हैयालाल चौधरी को आगामी कार्रवाई के लिए प्रदान की जाएगी। मालपुरा में स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया शुरू होने से खेल प्रेमियों में उत्साह है। देशभर में कबड्डी के खिलाड़ी तैयार करने के लिए विख्यात रहे मालपुरा शहर में वर्षों से स्टेडियम बनाने की मांग की जाती रही है।

मालपुरा के कई शारीरिक शिक्षक खेल विशेषज्ञ तथा कोच रह चुके लोगों का कहना है कि मालपुरा में स्टेडियम होने से क्षेत्र में खेलों का तेजी से विकास होगा तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विधायक कन्हैयालाल चौधरी के अनुसार मालपुरा का सपना पूरा करना मेरा पहला लक्ष्य है।

मालपुरा. हायरसेकंडरी के इस मैदान पर स्टेडियम बनाने की है योजना।