दो गिरफ्तार, लैपटॉप बाइक बरामद
औद्योगिकक्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को तीन दिन तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। थानाधिकारी रमेश तिवाड़ी ने बताया कि 30 नवंबर को औद्योगिक क्षेत्र के सुनील जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके कार्यालय से एक लेपटॉप एलसीडी नगदी चोरी हो गई है। पुलिस ने भैंरू गुर्जर निवासी झीला ढाणी पीनणी मालपुरा भागचंद गुर्जर बुहारू थाना बांदर सींदरी को गिरफ्तार कर चोरी के लेपटॉप बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों से एक बाइक भी बरामद की है।