पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना कन्वर्जन बसी कॉलोनियों पर होगी कार्रवाई

बिना कन्वर्जन बसी कॉलोनियों पर होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंडस्तरीय अधिकारियों की बैठक में सोमवार को मालपुरा शहर के आस पास ग्रामीण क्षेत्र में कृषि भूमि पर बगैर कन्वर्जन आवासीय कॉलोनियां बनाए का मामला छाया रहा।

बैठक में चर्चा करते हुए एसडीएम प्रभातीलाल जाट ने तहसीलदार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। एसडीएम ने कृषि भूमि पर कॉलोनियां बनाने मकानों का निर्माण कार्य कराने को गंभीर अपराध मानते हुए तहसीलदार को प्रकरण दर्ज कर कृषि भूमि पर पक्के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दूदू रोड अजमेर रोड पर खेतों में पक्के निर्माण कार्य कराए जा रहे है जो गंभीर कानूनी अपराध है। इसे तत्काल रोका जाए तथा मुकदमा दर्ज कर सिवायचक भूमि घोषित की जाए। एसडीएम ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि अवैध कॉलोनी बनाने वाले खातेदारों के खिलाफ न्यायालय तहसीलदार में प्रकरण दर्ज करे। उन्होंने कृषि भूमि को बगैर कन्वर्जन के आवासीय उपयोग में लेने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश भी दिए है। तहसीलदार ने बताया कि सभी को नोटिस दे दिए गए है। आठ दिसंबर को जवाब पेश करने की तारीख है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई शुरू की जाएगी। बैठक में शहर में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की तथा पालिका के कार्य को सराहनीय बताया। एसडीएम ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को आदेश दिए है कि वे स्कूलों की नियमित जांच कर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाए। जांच के दौरान स्कूलों के बच्चे अपना नाम भी नहीं लिख सके है ऐसे शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। बैठक में स्कूलों से गायब मिले शिक्षकों का वेतन काटने के निर्देश दिए। एसडीएम ने ग्राम पंचायत झाड़ली के भूखंड घोटाले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार बीडीओ को सख्त कार्रवाई करने को कहा है। तहसीलदार ने बैठक में बताया कि झाड़ली ग्राम पंचायत के सरपंच ही गड़बड़ी कर रहे है। एसडीएम ने सभी अतिक्रमण हटा कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए है। जलदाय एईएन कोमल सिंह ने बताया कि गांधी पार्क की टंकी को चालू करने में देरी का मुख्य कारण पंपसेट नहीं लगना है। बीडीओ को गांवों में सफाई के लिए अभियान चलाने के आदेश दिए। अवैध खनन पर सख्ती बरतते हुए एसडीएम ने पत्थर खनन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए है। उन्होंने मंगलवार से सुबह चार बजे वनकर्मियों के साथ पुलिस के सहयोग से अवैध खनन करने वालों की धरपकड़ शुरू कर