- Hindi News
- भाजपा के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की
भाजपा के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की
मालपुरा| भारतीयजनता पार्टी सरकार का एक साल पूरा होने पर जश्न की तैयारी कर रही है वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर एक साल में कुछ भी नहीं करने का आरोप लगाया है। मालपुरा में भाजपा कांग्रेस की ओर से बैठकें आयोजित कर राज्य सरकार के एक साल के कार्यकाल को लेकर क्रिया प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने डाक बंगले में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि भाजपा की सरकार ने एक साल में प्रदेश में कुछ भी नहीं किया। साल भर में टोंक जिले में विकास की एक ईंट भी नहीं ला गई। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर जयपुर में मनाए जाने वाले जश्न को प्रदेश के लोगों के साथ धोखा बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने आरोप लगाया कि झूठे वादों में उलझा कर वोट बटोरे गए आज तक किसी को रोजगार नहीं दिया है। प्रदेश में 17 हजार प्राथमिक स्कूलों को बंद कर यह सरकार अब उपलब्धियों का जश्न मनाने के नाम लोगों को भ्रमित कर रही है। युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं किया संविदा कर्मियों ने जब स्थायी करने की मांग की तो जयपुर में एकत्रित संविदा कर्मियों पर लाठी चार्ज कर उन्हें भगा दिया गया।