- Hindi News
- कांग्रेस प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह का सत्कार
कांग्रेस प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह का सत्कार
न्यूज़ इनबॉक्स
कांग्रेस प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह का सत्कार
देवली|प्रदेशकांग्रेस कमेटी में नव नियुक्त प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह राजावत का स्थानीय पंचायत समिति के जनप्रतिनिधियों ने स्वागत कर सम्मान किया। सोमवार दोपहर कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह राजावत के पंचायत समिति पहुंचने पर प्रधान जगदीश चौधरी कि अगुवाही में स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधान कक्ष में कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों ने राजावत का फुल माला एवं साफा बांध कर स्वागत किया। इस अवसर पर राजावत ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से संगठन हित में बेहतर काम करने आगामी पंचायतीराज के चुनावों मे पार्टी भारी जीत दिलवाने के लिए सचेत किया। इस अवसर पर प्रधान जगदीश चौधरी के अलावा सीआर घीसा लाल जांगिड़, छीतर लाल, रामलाल, सरीफन, सरपंच ओम सिंह खुर्राट आदि उपस्थित थे।
पंचायतसमिति की साधारण सभा की बैठक
निवाई|सोमवारको पंचायत समिति के सभागार में साधारण सभा की अंतिम बैठक प्रधान अलका बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में विकास अधिकारी रमनिका कौर ने गत बैठक की कार्रवाई सदन के पटल पर रखी जिसकी सदन ने पुष्टि कर दी। अंतिम बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान अलका बैरवा ने अपने कार्यकाल में जाने -अनजाने में हुई भूल गलती पर सदन से क्षमा मांगी। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता की ईमानदारी से सेवा करना है। बैठक में पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल मीणा ने बताया कि शिकायत के बावजूद गोपालपुरा चनानी में कार्यरत एक अध्यापक पर कार्रवाई नहीं करने पर ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रहलाद बैरवा के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की। दतवास सरपंच रतनलाल मीणा ने कहा कि रायदामोदरपुरा में दस दिन पहले डीपी चोरी हो गई थी विभाग द्वारा अभी तक भी नई डीपी नहीं दी गई जिससे किसानों की फसल चौपट हो रही है। बैठक में सीआर सुखदेव गुर्जर, प्रमिला बेनीवाल, कलावती गुर्जर, जितेन्द्र गुर्जर, सरपंच छोटू बलाई, मदन मीणा केदार धाबाई सहित सरपंच सीआर -डीआर मौजूद थे।
भांस-पंवालियामें पेयजल के लिए 2.87 करोड़ मंजूर
टोडारायसिंह|उपखण्डके ग्राम भांसू पवालियां गांव में घर-घर पेयजल कनेक्शन हेतु राज्य सरकार ने 2.87 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। जिसका कार्य शीघ्र ही शुरू करवाने के लिए जलदाय विभाग ने कवायद शुरू कर दी गई है। र