पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर पराणा में

निशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर पराणा में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर पराणा में

सिरस| गांवपराणा में 9 दिसम्बर को निशुल्क नैत्र लैस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते सरपंच छगनू देवी ने बताया कि 9दिसम्बर को ग्राम पंचायत के पास नैत्र लैस प्रत्यारोपण शिविर में डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. पी.के. शर्मा द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी।

रैगरसमाज का सतसंग आज

नासिरदा| रैगरसमाज की ओर से 9 दिसम्बर को रामदेवजी के मंदिर के पर सतसंग का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आस-पास के सत्संगी सम्मिलित होंगे यह जानकारी रैगर समाज के प्रवक्ता बंशीलाल रेगर ने दी।

मालपुरामें पंचायत समिति की साधारण सभा

मालपुरा| पंचायतसमिति की साधारण सभा की बैठक 9 दिसंबर को दोपहर बारह बजे से राजीव गांधी सभा भवन में प्रधान रामगोपाल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से ग्राम पंचायतों पंचायत समिति की वार्षिक कार्य योजनाओं का अनुमोदन किया जाएगा तथा सरकारी योजनाओं की क्रियान्विति की समीक्षा होगी।

कन्यामहाविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह

टोंक| राजकीयकन्या महाविद्यालय में मंगलवार से सांस्कृतिक साहित्यिक सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. शकीला नकवी ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियों के तहत मंगलवार को मेहंदी, रंगोली कशीदा प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। 10 दिसंबर बुधवार को अनुपयोगी उपयोगी वस्तुएं बनाना, हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी, 11 दिसंबर गुरूवार को साहित्यिक गतिविधियां के तहत निबंध, स्वरचित कविता, आशु भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित कि जाएगी। 12 दिसंबर शुक्रवार को एकल गीत, समूह गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य, विचित्र वेशभूषा एकाभिनय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। प्राचार्य डॉ. मीरा चंद्रावत उपप्राचार्य अलका सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट छात्राओं को पुरस्कार दिया जाएगा।