- Hindi News
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन
ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन
ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन
टोंक| बड़ौदास्वरोजगार विकास संस्थान टोंक के तत्वावधान में शुक्रवार को महिला ब्यूटी पार्लर प्रबंध कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक घनश्याम गुप्ता ने स्वरोजगार के क्षेत्र में महत्ता एवं सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न स्वरोजगार कार्यक्रमों की जानकारी दी। संस्थान निदेशक पी.सी. जैन, फैकल्टी चंद्र प्रकाश शर्मा, वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श केंद्र परामर्शदाता राधेश्याम बैरवा ने भी जानकारी दी।
ज्योतिषशास्त्र में टोंक चैप्टर के लिए प्रवेश शुरू
टोंक| अखिलभारतीय ज्योतिष संस्था संघ नई दिल्ली की ओर से नियोजित ज्योतिष शास्त्र, वास्तु शास्त्र, हस्त सामुद्रिक, अंक शास्त्र में सत्री जनवरी 2015 से जून 2015 में शिक्षण के लिए टोंक चैप्टर में आगामी सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गया है। मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान के निदेशक बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि स्थान सीमित होने के कारण पहले प्रवेश लेने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कांग्रेसप्रदेश महामंत्री का स्वागत
टोंक| प्रदेशकांग्रेस महामंत्री पंकज मेहता का सोमवार को सर्किट हाऊस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। इस मौके पर मेहता ने कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनाव में जुट जाने को कहा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, महामंत्री दिनेश चौरासिया, पूर्व उपसभापति सलीमुद्दीन खान, हरीश राजौरा, अजय चौरासिया, जावेद इकबाल, पार्षद अशोक महावर, रामलाल सेलीवाल, विकास लोदी, शकील अहमद, वसीम अकरम, कमर अंसारी, अली शेर खान, निहालचंद जैन, राजेंद्र मीणा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
बीपीएलपरिवारों से मांगे आवेदन
टोंक| राष्ट्रीयशहरी आजीविका मिशन के तहत टोंक शहर के बीपीएल चयनित परिवार की सूची के अलावा स्टेट बीपीएल सूची अंत्योदय सूची में सम्मलित परिवार तथा ऐसे शहरी गरीब परिवार जिनकी वार्षिक आय 1 लाख तक के हैं, लाभांवित करने के लिए पात्र है। ऐसे पात्र व्यक्ति, स्वयं सहायता समूह जो स्वयं का उद्यम स्थापित करना चाहते हैं, समूह जो बैंक लिंकेज चाहते है, वह नगर परिषद में कार्यालय समय में आवेदन पत्र प्राप्त कर भरकर जमा करा सकते हैं।
विमंिदतबालकों की सेवा करें
निवाई| योगेशशैक्षिक पुनर्वास एवं शोध संस्थान द्वारा संचालित योगेश बधिर एवं मं