भाजपा के चार कांग्रेस का एक प्रधान
देवली| यहांउपखंड़ अधिकारी कार्यालय परिसर में शनिवार को पंचायत समिति प्रधान को लेकर चुनाव सम्पन्न हो गया यहां भाजपा की शकुन्तला वर्मा ने कांग्रेस की चंद्रा को तीन मतो से पराजित किया हैं। पंचायत समिति में प्रधान का पद एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। शनिवार को तय चुनाव कार्यक्रम के अनुसार भाजपा से शकुन्तला वर्मा ने तथा कांग्रेस से चंद्रा ने नामांकन पर्चा शनिवार को निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार के समक्ष प्रस्तुत किया नामांकन सही पाए जाने के बाद दोपहर से तीन बजे से पांच बजे मतदान शुरू करवाया गया। इस दौरान भाजपा के प्रत्याशी समेत 12 सदस्यों ने एक साथ मतदान किया। इसके बाद कांग्रेस के सदस्यों ने दो बार में मतदान किया। मतदान खत्म होते ही मतगणना की गई। निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा की शकुन्तला को तीन मतों से विजयी घोषित कर दिया।
अलीगढ़|उनियारापंचायत समिति के प्रधान पद पर शनिवार को हुए चुनाव में निर्दलीय सदस्य ममता जाट भाजपा प्रत्याशी के प्रधान के रूप में चुनी गई। ममता को 9 तथा मंजू मीणा को 8 मत ही मिले। भाजपा की ममता जाट 1 मत से प्रधान पद पर विजयी हुई। निर्वाचन अधिकारी सुभाष चंद शर्मा ने प्रधान ममता जाट को शपथ दिलाई। दोपहर साढे तीन बजे बाद एक कुछ महिला सदस्य मतदान करने पुलिस सुरक्षा में आई एक गाडी से उतरीं। महिला सदस्य से उसके पति ने बात करनी चाही मगर पुलिस ने बात नहीं करने दिए जाने पर बाहर लोगों ने हंगामा कर दिया।
निवाई|निवाईपंचायत समिति प्रधान पद के लिए शनिवार को हुए मतदान में कांग्रेस की चन्द्रकला गुर्जर ने विजय हासिल कर ली। उन्होंने अपने प्रतिद्वन्दी भाजपा के रामदेव गुर्जर को 3 मतों से पराजित किया।
मालपुरा|पंचायतसमिति प्रधान पद भाजपा की सरोज चौधरी को निर्वाचित घोषित किया गया है। सरोज चौधरी ने अपनी प्रतिद्वंदी सरिता गुर्जर को 13 वोटों के अंतर से पराजित किया कांग्रेस प्रत्याशी सरिता गुर्जर को चार वोट मिले। प्रधान के चुनाव में 23 सदस्यों में से 21 ने मतदान किया। दो निर्दलीए सदस्य मतदान समय बीत जाने तक मतदान करने नहीं पहुंचे। नवनिर्वाचित प्रधान सरोज को चुनाव अधिकारी एसडीएम प्रभाती लाल जाट ने पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे। मालपुरा पंचायत समिति के इतिहास में पहली बार सबसे कम उम्र की महिला प्रधान निर्वाचित हुई है।
टोडारायसिंह|पंचायतसमिति प्रधान पद पर भाजपा की शीला मीणा निर्विरोध प्रधान चुनी गई। प्रधान चुनाव के लिए सुबह से ही मतगणना स्थल पर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
अलीगढ़. प्रधानचुनाव के दौरान लोगों को खदेड़ती पुलिस।