पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सत्यनारायण बने जिला प्रमुख

सत्यनारायण बने जिला प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा को बहुमत लेकिन निर्दलीय बन गया प्रधान

पंचायती राज चुनाव के तहत जिला प्रमुख एवं प्रधान के लिए मतदान शनिवार को हुए। पहली बार भाजपा का जिला प्रमुख बना, वहीं टोंक पंचायत समिति में बहुमत होते हुए भी बीजेपी प्रधान नहीं बना पाई। जिला प्रमुख की कुर्सी सत्यनारायण चौधरी का मिली है।

निवाई में कांग्रेस का प्रधान। जबकि देवली, मालपुरा, उनियारा एवं टोडारायसिंह में बीजेपी के प्रधान बने। शनिवार को जिला प्रमुख के लिए सत्यनारायण चौधरी भाजपा से एवं कांग्रेस के कुलदीप सिंह राजावत ने नामांकन दाखिल किए थे। तीसरे गोविंद चौधरी का पार्टी सिंबल नहीं होने के कारण नामांकन निरस्त हो गया था।

जिला प्रमुख के हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सत्यनारायण चौधरी को 17 एवं कुलदीप सिंह राजावत को 8 मत मिले, जबकि कांग्रेस को जिला परिषद में 9 सीटें मिली थीं। लेकिन कांग्रेस को एक प्रत्याशी ने क्रोस वोट किया। पहली बार भाजपा से सत्यनारायण चौधरी के जिला प्रमुख बनते ही भाजपा में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की तथा मिठाइयां बांटी। सत्यनारायण चौधरी को जिला निर्वाचन अधिकारी डा. टीना कुमार ने शपथ दिलाई। इस मौके पर जिल प्रभारी शिवशंकर हैडा, शंकरलाल ठाडा, भाजपा नेता नरेश बंसल, पार्षद सजनी चौधरी आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि अब तक जिला परिषद में भाजपा को जिला प्रमुख नहीं बन पाया था। गत चुनाव 2010 में भाजपा को जिला परिषद की 25 सीटों में से 13 सीटें जीतने में कामयाब हो गई थी। लेकिन भाजपा के एक सदस्य के साथ ही दो निर्दलीयों के समर्थन से कांग्रेस की कल्ली देवी जिला प्रमुख बन गई थी। लेकिन इस बार भाजपा को िरकार्ड 16 सीटें मिली तथा भाजपा का जिला प्रमुख बन सका। जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा, किसान परिवेश से जीत कर आया हूूं।

अब तक के प्रमुख

टोंकजिला प्रमुख के पद पर अब तक आठ जिला प्रमुख बन चुके हैं, जिसमें द्वारका प्रसाद बैरवा दो बार प्रमुख बने। जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर 1959 को पंचायती राज राजस्थान के नागौर जिले से लागू हुआ। उसके बाद जिला प्रमुख तीन साल के लिए बनाया गया। पूर्व में सरपंच जिला प्रमुख का चुनाव किया करते थे। जिले में चंद्र बिहारी व्यास, कंचन देवी जैन, अल्ताफ हुसैन चिश्ती, द्वारका प्रसाद बैरवा 1995 से पहले तक जिला प्रमुख बने। उसके 1995 में सरोज गुर्जर, 2000 में द्वारका प्रसाद बैरवा, 2005 में राम बिलास चौधरी एवं 2010 में कल्ली देवी मीणा जिला प्रमुख बनी।

मैं निर्दलीय जीता हूं

^टोंकप्रधान बने जगदीश महुवा ने कहा कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में जीता हूं। मैं ना कांग्रेस का हूं ना बीजेपी का हूं। में पांच साल निर्दलीय के रुप में कार्य करुगा। में निर्दलीय हूं मुझे सबका साथ मिला है। उन्होंने ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने प्रधान के टिकट में गरीब का साथ ना देकर पैसे वालों का साथ दिया।

जगदीश महुवा।

टोंक. जिलाप्रमुख चुने गए सत्यनारायण चौधरी के साथ भाजपा के टोंक जिला प्रभारी शिवशंकर टोंक विधायक अजीत सिंह मेहता।

टोंक. जिलाप्रमुख प्रधान चुनाव के दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर लगी लोगों की भीड़।