पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गार्ड ने उद्योगपति को बंदूक दिखा कर बैंक से निकाला

गार्ड ने उद्योगपति को बंदूक दिखा कर बैंक से निकाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा| स्टेटबैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर की मालपुरा मंडी में स्थित ब्रांच में शनिवार को उस समय हंगामा मच गया, जब बैंक में रुपए जमा कराने गए उद्योगपति इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन मालपुरा के अध्यक्ष धीरज जैन को बैंक के गार्ड श्रवण लाल ने बंदूक तान कर बैंक से बाहर धकेल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मालपुरा कृषि मंडी इंडस्ट्रीयल एरिया के तमाम व्यापारी उद्योगपति बैंक में एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे। व्यापारियों के ्रतिनिधि मंडल ने बैंक प्रबंधक पी.वी. सोलंकी को शिकायत कर गार्ड के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। हंगामे के बीच बैंक प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित गार्ड को पूछताछ के लिए बुलाया। पीडित ने जहां गार्ड को देखते ही गुस्सा जताया, वहीं गार्ड श्रवण लाल ने बताया कि केश काउंटर पर तेज आवज में कहासुनी करने पर मैने इन्हें शांति बनाए रखने के लिए कहा था। मेरे कंधे पर रखी बंदूक कंधे से खिसक गई थी जिसे मैंने संभाला था। मैंने कोई बंदूक नहीं दिखाई ही किसी प्रकार की बदतमीजी की। हालांकि बैंक गार्ड श्रवण लाल ने अपने को यहां नया नियुक्त होने के कारण व्यापारियों से अनभिज्ञ बताते हुए मामले को समाप्त करने की गुहार की। लेकिन व्यापारियों ने प्रदर्शन जारी रखा। बैंक प्रबंधक पी.वी. सोलंकी ने स्वयं बैंक के बाहए एकत्रित व्यापारियों के बीच पंहूच कर उन्हें शांती बनाए रखने की अपील की। उन्होंने गार्ड के व्यवहार की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया लेकिन व्यापारियों ने घटना की शिकायत करने की चेतावनी देते हुए गार्ड को हटाने की मांग की। धीरज जैन का आरोप है कि मैं बैंक में रुपए जमा कराने आया था, केश काउंटर पर एक साथी व्यापारी रुपए निकालने के लिए आया केश काउंटर पर बैठे कर्मचारी के कहने पर साथी व्यापारी की मांग अनुसार रुपए मैंने सीधे उसे दे दिए।