पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच महिलाएं बनीं प्रधान

पांच महिलाएं बनीं प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक| छहपंचायत समितियों में तीन पद महिलाओं के आरक्षित थे, लेकिन छह में से चार पंचायत समितियों में महिलाएं प्रधान बनने में सफल रही। जिले की 230 ग्राम पंचायतों में 116 महिलाएं सरपंच बनी, जबकि महिलाओं के लिए 113 ग्राम पंचायतें आरक्षित थी। जिला परिषद में 12, टोंक पंचायत समिति में 12, निवाई में 11, देवली में 13, टोडरायसिंह में 7, उनियारा में 9 मालपुरा में 14 महिलाएं पंचायत समिति सदस्य बनी। कई महिलाएं पुरुषों के मुकाबले विजयी रही

टोंक| उपप्रमुख एवं उप प्रधान के लिए चुनाव रविवार को होगा। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रधान एवं प्रमुख की चुनाव की भांति ही उप प्रमुख एवं उप प्रधान के लिए चुनाव होंगे। उप प्रधान एवं उप प्रमुख के लिए राजनीतिक दलों ने जहां अपनी अपनी गणित बैठाना शुरू कर दी है। वहीं इसमें भी सेंधमारी की जाने लगी है। हालांकि प्रधान एवं प्रमुख के मुकाबले इसमें राजनीितक दलों में अधिक दिलचस्पी नजर नहीं रही है।