पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवोदय प्रवेश परीक्षा में बैठे 3417 िवद्यार्थी

नवोदय प्रवेश परीक्षा में बैठे 3417 िवद्यार्थी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभर में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय छान के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 3417 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जवाहर नवोदय विद्यालय छान प्राचार्य एस.सी. ध्यानी ने बताया कि की कक्षा 6 में आगामी सत्र में प्रवेश के लिए प्रतिवर्ष परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसमें कुल 3575 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। जिसमें से 3417 विद्यार्थी जिलेभर में बने 12 परीक्षा केंद्रों पर सम्मिलित हुए। 158 परीक्षा से अनुपस्थित रहे। मालपुरा ब्लाक में 497, निवाई में 272, टोडारायसिंह में 629, टोंक में 956, देवली में 679 उनियारा में 289 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

टोडारायसिंह. नवोदयविद्यालय में चयन के लिए राजकीय बालिका सीनियर विद्यालय में परीक्षा देते कक्षा 5 के छात्र

टोंक. राजकीयदरबार उच्च माध्यमिक विद्यालय में केंद्रीय नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा देकर बाहर आते छात्र-छात्राएं।