पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से बचाव की नसीहत, काढ़ा िवतरण

स्वाइन फ्लू से बचाव की नसीहत, काढ़ा िवतरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक| जिलेमें स्वाइन फ्लू रोग से बचाव के िलए आयुर्वेद विभाग द्वारा जिला मुख्यालय पर 1000 हजार लोगों को काढ़ा पिलाया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि जिला उद्योग केन्द्र के सामने 1000 लोगों को, चौधरी चरण सिंह विद्यालय के बाहर 130 लोगों को एवं भास्कर विद्यालय में 125 लोगों को, सेंट एंसलम विद्यालय में 180, उच्च प्राथमिक विद्यालय यज्ञ के बालाजी में 110 एवं बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय छावनी में 90 लोगों को काढ़ा पिलाया गया

बग्गीखाना यूनानी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए लगभग 500 लोगों को यूनानी पद्धति से तैयार काढ़ा पिलाया गया। इसके अलावा निशुल्क औषधि भी वितरित की गई तथा घर घर सर्वे भी करवाया जा रहा है। राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय न्यू टोंक में छात्राओं को स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी दी।

मालपुरा|शहरमें सफाई गांवों में रोगियों की जांच सहित अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के अलावा आयुर्वेद विभाग के औषधालयों को भी पाबंद किया गया है। अभियान के तहत एसडीएम प्रभाती लाल जाट के प्रयास से जिला आयुर्वेद अधिकारी से वार्ता के बाद मालपुरा के आयुर्वेद औषधालय में गोजिव्याधि का काढ़ा पिलाने की व्यवस्था की गई। औषधालय प्रभारी शांति धाभाई स्टाफ कर्मियों ने बच्चों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया। एसडीएम प्रभाती लाल जाट ने भी स्वाइन फ्लू से सुरक्षित रहने के लिए काढा पीया। दूसरी तरफ एसडीएम प्रभाती लाल जाट की अध्यक्षता में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के त्रिस्तरीय सुरक्षा उपाय शुरू किए गए हैं। गांव गांव सर्वे का कार्य तेज गति से चलाया जा रहा है।

टोडारायसिंह|राजकीयसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शुक्रवार को एसडीएम सूरजसिंह नेगी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आशाओं की स्वाइन फ्लू के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में एसडीएम नेगी ने 10 से 13 फरवरी तक चलने वाले डिवार्मिंग कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही स्वाइन फ्लू के बचाव हेतु टीम बना कर जुकाम, खांसी, बुखार की जांच कराने उनका उपचार करवाने की हिदायत दी। इस दौरान डॉ.जे.पी.गुप्ता डॉ. महबूब खान ने कार्मिकों को पम्पलेट वितरण करने के निर्देश दिए।

मोर|स्वाइनफ्लू को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आयुर्वेदिक विभाग के कर्मचारी गांवों में घर-घर जाकर लोगों को जागृत कर रहे हैं। मांदोलाई गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राजेंद्र कुमार चंदेल ने बताया कि स्वाइन फ्लू रोग के लक्षणों तथा इससे बचाव की आमजन को दी जा रही है।

निवाई|शनिवारको रजवास स्कूल में चार बच्चों को तेज बुखार की सूचना पर चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। तहसीलदार गजेन्द्र गोयल ने बताया कि डा. नवीन चौधरी एवं एएनएम विमला चौधरी ने गायत्री स्वामी, हंसराज शर्मा, अर्चना जाट खेलन्ती मीणा के स्वास्थ्य की जांच की। जांचने पर पता चला िक बच्चों के खासी-जुकाम ही था।

राजमहल. आयुर्वेदऔषधालय में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पीते ग्रामीण।

टोडारायसिंह. अस्पतालमें स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए कार्यशाला में जानकारी देते एसडीएम नेगी।

मालपुरा. एसडीएमने छात्रों को दी स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी देकर काढ़ा पिलाया

टोंक. स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए उद्योग विभाग के बाहर काढ़ा पिलाते विभाग के कर्मचारी अन्य।