पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यायिक अिधकािरयों ने किया पौधरोपण

न्यायिक अिधकािरयों ने किया पौधरोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक | जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ए.डी.आर भवन न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न किस्मों के 50 छायादार पौधे लगाए गए। पौधरोपण कार्यक्रम में पारिवारिक न्यायालय न्यायाधीश जेनेंद्र कुमार जैन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलका बंसल, अितरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तसनीम खान, सिविल न्यायाधीश क.ख सुनील कुमार गुप्ता द्वारा नीम, शीशम, गुलमोहर, सरस आिद किस्मों के 50 छायादार पौधे लगाए। इस दौरान न्यायालयों के कर्मचारियों द्वारा भी पौधारोपण किया गया।

मालपुरा| राजस्थानविधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे सघन पौधरोपण अभियान के तहत शनिवार को मालपुरा के न्यायालय परिसर एडीआर भवन के सामने न्यायायिक अधिकारियों ने पौधरोपण किया। न्यायालय परिसर में एसीजेएम प्रेमराजेश द्वारा अर्जुन का पोधा लगा कर उसे विकसित करने की जिम्मेदारी ली। इसी प्रकार एमजेएम सरीता धाभाई ने नीम का पौधा लगाया। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान मालपुरा एडीजे कोर्ट एसीजेएम तथा एमजेएम कोर्ट के सभी कर्मचारी अधिकारी सहित पुलिस थाना मालपुरा एवं वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसीजेएम प्रेमराजेश ने पर्यावरण की सुरक्षा हरियाली बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की आवश्यकता जताई। सेवा समिति के अन्य पदाधिकारियों ने भी पौधे लगा कर मालपुरा में विधिक सेवा प्राधिकरण के अभियान को सफल बनाया।

देवली| न्यायालयपरिसर में शनिवार सुबह ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं मजिस्ट्रेट अमर सिंह चापावत ने वन विभाग के सहयोग से नीम, करेंज, गुलमोहर, अशोक, पीपल आदि के 50 पौधे लगाए।

उनियारा| न्यायालयउनियारा परिसर में शनिवार को एसीजेएम डॉ. रूबीना परवीन अंसारी ने पौधरोपण किया। एसीजेएम अधिवक्ताओं ने अदालत परिसर में 25 पौधे लगाकर सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। एसीजेएम डॉ. रूबीना परवीन अंसारी ने कहा कि जीवन में प्रत्येक मानव को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर डीएसपी सहदेव कविया, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सचिदानंद शर्मा, एडवोकेट बाबूलाल कासलीवाल, प्रेमचंद जैन, श्रीराम गोयल, मोहम्मद लईक खान, मोरवाल, बेणी प्रसाद सहित न्यायालय के कर्मचारी मौजूद थे।

निवाई| शनिवारकी दोपहर न्यायालय परिसर में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तिरूपति गुप्ता ने कहा कि पर्यावर