पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्या समाधान के लिए 20 साल भटक रहे हैं घाटीवासी

समस्या समाधान के लिए 20 साल भटक रहे हैं घाटीवासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समस्या समाधान के लिए 20 साल भटक रहे हैं घाटीवासी

मालपुरा | ग्रामघाटी के लोग 20 साल से गांव की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन आज तक किसी सरकार या जनप्रतिनिधि ने समस्या का समाधान करने की जरूरत नहीं समझी। परेशान होकर गांव वासियों ने एक बार फिर एकत्र होकर एसडीएम मालपुरा को ज्ञापन दिया है। गांव के सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में सरकार अवगत कराया गया है कि घाटी गांव की तीन प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए 20 सालों से प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से स्कूल के खेल मैदान के आबंंटन की प्रक्रिया आज भी अटकी हुई है, जबकि गांव के लोग सर्वसम्मति से खेल मैदान स्कूल के नाम दर्ज करने के लिए एकमत हैं। इस मैदान पर स्कूल का कब्जा है और खेलकूद भी कराए जाते हैं। इसी प्रकार स्कूल बालाजी के रास्ते में कीचड़ गंदगी होने के साथ-साथ रास्ता सिकुड़ने से आमजन परेशान हैं। इसके अलावा स्कूल और बालाजी मंदिर जाने के लिए और कोई रास्ता भी नहीं है। गांव वालों का कहना है कि रैगरों के मोहल्ले से स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते की हालत खराब होने से गांववासी परेशान हैं। गांव वासियों ने ज्ञापन देकर एसडीएम को चेतावनी दी है कि अब अगर समय रहते गांव की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम ने गांववासियों को भरोसा दिलाया है कि उनकी समस्याओं का जल्दी समाधान किया जाएगा।

चनानीके नरेगा कार्यों का हुआ सामाजिक अंकेक्षण

निवाई | सामाजिकअंकेक्षण दल ने ब्लॉक संसाधन अधिकारी दशरथसिंह चौहान के नेतृत्व में ग्राम पंचायत चनानी का अंकेक्षण किया। उन्होंने बताया कि दल में शामिल शिवजीलाल मीणा, महेंद्र परिड़वाल, कैलाश मीणा बनवारी बैरवा ने एक सप्ताह तक जलग्रहण एवं नरेगा कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण किया और अंतिम रिपोर्ट आमसभा में प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अंकेक्षण के दौरान जॉब कार्ड रजिस्टर में कुछ जगह प्रमाणित नहीं मिली। ग्रामसभा में सरपंच मनभर देवी, प्रभारी अधिकारी जयपालसिंह, सचिव बीरबल मीणा, कन्हैयालाल चौधरी, रामनारायण चौधरी, बजरंग बैरवा, सीताराम सैन, सायर कंवर, सीतादेवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

वृद्धने फांसी लगाकर जान दी

टोंक | माणकचौक पुरानी टोंक में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परि