पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एथलीटों ने दिखाया दम

एथलीटों ने दिखाया दम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच महिला खिलाडि़यों का राज्य स्तर पर चयन

टोंक | जिलाएथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय एथलीट नजीबुर्रहमान, जिला खेल अधिकारी मुकेश शर्मा, ड्राप रॉ बाल के राज्य सचिव मसीह अब्बासी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए सभी एथलीटों को अधिक मेहनत कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने को कहा। प्रतियोगिता के दौरान कविता वर्मा, सीताराम जाट, अशफाक अली, भंवरलाल जाट, संजय शर्मा, जिशान हैदर, असमा खातून, कार्तिकेयन शर्मा, दीपक शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जिला स्तरीय एथलेटिक्स सचिव दुर्गा शंकर ने बताया कि डिस्कस थ्रो के पुरुष वर्ग में करमवीर सिंह प्रथम, अशफाक अली द्वितीय, 20 वर्षीय बालक वर्ग में धनराज चौधरी प्रथम, वीरमल सैनी द्वितीय, 18 वर्षीय बालक वर्ग में कार्तिकेय शर्मा प्रथम, कुलदीप गुर्जर द्वितीय, 16 वर्षीय बालक वर्ग में दीपक शर्मा प्रथम, कुलदीप शर्मा द्वितीय, 18 वर्षीय बालिका वर्ग में आरती प्रथम, अनीता द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में हनुमान प्रसाद प्रथम, वीरमल द्वितीय, 20 वर्षीय बालक वर्ग में बुद्धिप्रकाश प्रथम, ज्ञान सिंह चौधरी द्वितीय, 100 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में ओम प्रकाश प्रथम, रविंद्र सिंह द्वितीय, 20 वर्षीय बालक वर्ग में आत्माराम प्रथम, राम अवतार द्वितीय, 18 वर्षीय बालक वर्ग में फैज अनवर प्रथम, मनीष शर्मा द्वितीय, 16 वर्षीय बालक वर्ग में बलराम प्रथम, कुलदीप शर्मा द्वितीय, 20 वर्षीय बालिका वर्ग में कनिका प्रथम, समृद्धि द्वितीय, 18 वर्षीय बालिका वर्ग में महिमा कुमारी प्रथम, महिमा सिंह द्वितीय, 300 मीटर दौड़ के 18 वर्षीय बालक वर्ग में विशाल गुर्जर प्रथम, मोहनलाल चौधरी द्वितीय तथा त्रिकूद के पुरुष वर्ग में ओम प्रकाश गोठवाल प्रथम, राम अवतार द्वितीय 20 वर्षीय बालक वर्ग में शंकर चौधरी प्रथम, 18 वर्षीय बालक वर्ग में मनराज सैनी प्रथम, 20 वर्षीय बालिका वर्ग में कनिका प्रथम महिमा द्वितीय स्थान पर रही।

मालपुरा | राजकीयगर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल की खिलाड़ी छात्राओं ने 19 वर्षीय जिला कबड्डी प्रतियोगिता निवाई में प्रथम स्थान प्राप्त कर मालपुरा का नाम रोशन किया है। जिले में अव्वल रही मालपुरा टीम की पांच खिलाड़ी छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन किया गया है। शाला प्रधान बीना वेद