पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार हजार परिवारों की मुखिया बनी महिलाएं

चार हजार परिवारों की मुखिया बनी महिलाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चार हजार परिवारों की मुखिया बनी महिलाएं

मालपुरा | भामाशाहयोजना के तहत उपखंड के शहरी ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित शिविरों में 25 दिनों के दौरान चार हजार महिलाओं को भामाशाह कार्ड के जरिए परिवार का मुखिया बनाया गया है। इनमें से करीब 3357 भामाशाह कार्ड ग्रामीण क्षेत्र में जारी किए हैं, जबकि मालपुरा शहरी क्षेत्र के वार्ड एक से तीन तक 630 भामाशाह कार्ड बनाए गए हैं। योजना प्रभारी एसडीएम देवाराम सुथार ने बताया कि शहरी क्षेत्र के लिए एक से तीन नंबर के वार्डों में अब तक 741 आधार कार्ड पंजीयन किए गए हैं।

मालपुरामें चार नई पंचायतों के प्रस्ताव भेजे

मालपुरा | ग्रामपंचायतों के पुनर्गठन कार्यक्रम के तहत उपखंड प्रशासन की ओर से मालपुरा में चार नई ग्राम पंचायतों के गठन के प्रस्ताव भेजें हैं। मालपुरा में अब बाघड़ी, अंबापुरा पचेवर द्वितीय सहित बृजलाल नगर को ग्राम पंचायत बनाया जाएगा। उक्त ग्राम पंचायतों के पक्ष विपक्ष में प्राप्त सभी परिवेदनाओं की समीक्षा के बाद समर्थन में ज्यादा प्रार्थना पत्रों को देखते हुए उक्त गांवों को ग्राम पंचायतों में बदलने के प्रस्ताव भेजे गए हैं। मालपुरा में वर्तमान में 36 ग्राम पंचायतें हैं।

युवक-युवतीसम्मेलन की तैयारियां तेज

मालपुरा | अग्रवालसमाज चौरासी के तत्वावधान में अग्रवाल समाज निवाई के सहयोग से निवाई में आयोजित होने वाले युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर मालपुरा तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। चौरासी समाज मंत्री त्रिलोक जैन ने बताया है कि सम्मेलन निवाई में पांच अक्टूबर को होगा। मालपुरा के योग्य युवक युवतियों के आवेदन एकत्रित किए जा चुके है। चौरासी समाज की बैठक में सम्मेलन की सफलता के लिए अलग अलग लोगों को जिम्मेदारियां दी गई है।

चरागाहसे अतिक्रमण हटाने के लिए ज्ञापन

उनियारा | कचरावताग्राम पंचायत के चरागाह से अतिक्रमण हटाने के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम हिम्मत सिंह को ज्ञापन दिया है। सरपंच प्रकाश मीणा, जग्नाथ , जगदीश, रामकंवर, हनुमान सहित अन्य ग्रामीणों ने दिए ज्ञापन में बताया कि कचरावता ग्राम पंचायत के गांवों में चरागाह जमीन पर प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर लिया, इससे पशुओं को चराने के लिए जगह नहीं है। चरागाह से अतिक्रमण हटाकर अतिक्रमणियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

निशुल्कचिकित्सा परामर्श शिविर आज

देवली | लायंसक्लब की ओर से रविव