- Hindi News
- कलेक्टर ने विधायकों से मांगे प्रस्ताव और सुझाव
कलेक्टर ने विधायकों से मांगे प्रस्ताव और सुझाव
टोंक | कलेक्टरडॉ. टीना कुमार की अध्यक्षता में रविवार को हुई पंचायत पुनर्गठन संबंधी बैठक में विधायकों ने पुनर्गठन के बारे में सुझाव दिए। कलेक्टर ने विधायकों से क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं पर चर्चा कर प्रस्ताव मांगे।
मालपुरा विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने मालपुरा-टोडा में पानी प्रेशर से नहीं आने, पेंशनरों को समय पर पेंशन भुगतान की व्यवस्था, निवाई विधायक हीरालाल ने सोयला में पानी की समस्या, टोंक विधायक अजीत सिंह देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास के प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में कलेक्टर ने जिला मुख्यालय पर सामुदायिक भवन की आवश्यकता पर बल देते हुए विधायकों से सहयोग करने का अनुरोध किया। बैठक में एडीएम (बीसलपुर) किशोर कुमार, एडीएम (प्रशासन) प्रहलादसहाय नागा, जिला परिषद एसीईओ आनंदी लाल वैष्णव, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
टोंक. बैठकमें चारों विधायकों से चर्चा करतीं कलेक्टर।