पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीणा समाज को आरक्षण से वंचित किया तो आंदोलन

मीणा समाज को आरक्षण से वंचित किया तो आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीणा समाज को आरक्षण से वंचित किया तो आंदोलन

टोंक | मीणायुवा जनक्रांति संगठन की बैठक महेंद्र मीणा की अध्यक्षता में हुई। संगठन के प्रदेश महासचिव रणजीत सिंह झालरा ने बताया कि मीणा समाज को आरक्षण से वंचित किया जाता है तो आंदोलन करेंगे। मीना मीणा को लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए, इसके लेकर भाषा विशेषज्ञ से राय ली जानी चाहिए। बैठक में जिलाध्यक्ष जसराम मीणा, अध्यक्ष देवली मायाराम मीणा, प्रदेश महामंत्री शेरसिंह मीणा, मानसिंह मीणा, शंकर शंभू, रामहेत, सीताराम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

सफाईकर्मचारियों की भर्ती के लिए बैठक 18 को

टोंक | नगरपरिषद में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए 18 सितंबर को चयन समिति की बैठक होगी। नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा ने बताया कि नगर परिषद टोंक में सफाई कर्मचारियों के 280 पदों पर प्रथम चरण में भर्ती करने के लिए 18 सितंबर को शाम 4 बजे बैठक होगी। बैठक में लिए निर्णयानुसार प्रक्रिया शुरू होगी।

मालपुराकी 100 प्रतिभाएं सम्मानित

मालपुरा | शिक्षासमाज सेवा सहित अन्य क्षेत्र की करीब 100 प्रतिभाओं का रविवार को महेश सेवा सदन के गोविंदम हॉल में सम्मान किया गया।मालपुरा मेरिट अवार्ड समारोह समिति की ओर से आयोजित इस समारोह में एसडीएम देवाराम सुथा, बीडीओ भूराराम गणेश नारायण प्रधान रामगोपाल जाट सहित अन्य अतिथियों ने प्रतिभाओं को अवार्ड प्रदान कर प्रोत्साहित किया। समारोह संयोजक एच.आर. किंवाडा ने अतिथियों का स्वागत किया आभार जताया।

राहुलमिस्टर फ्रेशर नेहा मिस फ्रेशर बनी

निवाई| गांवभुरटिया के एशियंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इंजीनियर्स-डे एवं फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार गजेंद्र गोयल, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीरद अग्रवाल एवं संस्थान के कार्यकारी निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में वाद-विवाद, पेपर प्रजेंटेशन, तकनीकी क्विज सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तहसीलदार गोयल ने कहा कि भविष्य के लक्ष्य को तय कर शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यकारी निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने छात्रों का उत्साहवर्धन कर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में इंजीनियर्स के महत्व के बारे में जानकारी दी। समारोह में राहुल