- Hindi News
- समाज िशक्षित होगा तो दूर होंगी सामाजिक बुराइयां
समाज िशक्षित होगा तो दूर होंगी सामाजिक बुराइयां
समाजउत्थान के लिए जब भी याद करोगे तभी वे तैयार है। आज के परिवेश में सामाजिक बुराइयों को दूर करने आवश्यकता है, लेकिन यह तभी संभव है जब समाज अधिक से अधिक शिक्षित होगा। बालिका शिक्षा से समाज की अधिक तरक्की की जा सकती है। यह बात कस्बे के गोकुलधाम में रविवार को श्री खटीक समाज अधिकारी-कर्मचारी समिति का तृतीय जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने उपस्थित लोगों से कही।
उन्होंने समिति की मांग पर टोडारायसिंह में खटीक समाज के छात्रावास के लिए सरकार से जमीन आबंटन कराने धर्मशाला के लिए सामुदायिक भवन बनवाने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि करौली-धोलपुर सांसद डॉ.मनोज राजौरिया ने कहा कि इस तरह प्रतिभाओं का सम्मान करने से बच्चों में प्रतिस्पर्दा की भावना जाग्रत होती है। समारोह में समाज के एस.पी. बसवाल का आईएएस बनने पर विशेष स्वागत कर सम्मान किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रधान गीता दायमा टोडारायसिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष संतकुमार जैन, सरपंच रामचंद्र गुर्जर, पूर्व सरपंच सत्यनारायण दायमा हमीरपुर, उपसरपंच आर.डी. गुर्जर, राजेश नागोरा पूर्व प्रधान मालपुरा, गंगाराम चौहान व्याख्याता, नाथूसिंह किराड संपादक निवाई, सी.एल. दायमा अति.निबंधक राजस्व मंडल अजमेर ने भी संबोधित किया। समारोह में कक्षा 10 कक्षा 12, स्नातक, स्नात्तकोत्तर के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा राज्यस्तर पर खेलकूद में प्रतिभागियों का अतिथियों ने प्रशस्ती पत्र प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन रमेश चंदेल आंवा वाले ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य पेश किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मनोज राजौरिया विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में समिति की ओर से जिलाध्यक्ष शिवजीलाल बंबेरवाल, डॉ.मुकेश चावला, जिला उपाध्यक्ष सीताराम चावला, जिला महामंत्री रामदेव चावला, पूर्व पार्षद प्रहलाद चावला, नाथूलाल जगरवाल, कन्हैयालाल टेपण, सुभाष चावला सहित समाज के प्रबुद्ध लोगों ने अतिथियों का 51 फुट लंबी फूल माला पहना साफा बंधवाकर स्वागत किया तथा प्रतीक चिन्ह भंेट कर सम्मान किया। आखिर में समिति के जिलाध्यक्ष शिवजीलाल बंबेरवाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
टोडारायसिंह. जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान स