पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाइनल के लिए मुकाबले आज

फाइनल के लिए मुकाबले आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा | प्राथमिकशिक्षा विभागीय राज्य स्तरीय 14 वर्षीय कबड्डी प्रतियोगिता में रविवार को सुपरलीग मुकाबला हुआ। सुपरलीग में कड़े संघर्ष के बाद सेमीफाइनल में पहुंची टीमों के सोमवार को हायर सेकंडरी स्कूल के खेल मैदान में फाइनल के लिए होंगे। प्रतियोगिता नियंत्रक अशोक काबरा के अनुसार रविवार का हुए सुपरलीग मुकाबले में जालोर, चूरू, पाली, नागौर, बाड़मेर हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बीकानेर, सीकर, भरतपुर, जोधपुर की टीमें विजयी रही। सुपरलीग मुकाबलों का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी रमेश चंद जैन ने किया। उन्होंने टोंक बाड़मेर की टीम के खिलाडिय़ों का परिचय कर उन्हें जीत के लिए प्रेरित किया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। राज्य स्तरीय खिलाडिय़ों के लिए प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ मुस्लिम समाज मालपुरा की ओर से सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।

बैडमिंटनमें टोंक का नाम रोशन किया

मालपुरा | जोधपुरमें चल रही राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मालपुरा के खिलाड़ियों ने टोंक जिले का नाम रोशन किया है। बैडमिंटन की दलीय प्रतिस्पर्धा में टोंक जिले की टीम ने कई टीमों को पछाड़ते हुए फाइनल में स्थान बनाया है। फाइनल मैच जोधपुर में सोमवार को खेला जाएगा। जोधपुर से टीम प्रभारी शारीरिक शिक्षक राजकीय माध्यमिक स्कूल डूंगरीकला के रामअवतार शर्मा ने दूरभाष पर बताया कि 14 वर्षीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं की टीमें फाइनल में पहुंच गई। टोंक जिले की टीम में मालपुरा के खिलाड़ी राजराजेश्वर, घनश्याम, गणेश, आनंद, आदित्य छात्रा टीम की खिलाड़ी सीमा, भावना, सुमन शर्मा, रिमझिम, अनुष्का अन्य भाग ले रही हैं।

निवाई| सीनियरसेकंडरी एलबीएस पब्लिक स्कूल में रविवार को विद्यालय के खो-खो प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

विद्यालय निदेशक केदारलाल जाट ने बताया कि जिला स्तरीय छात्र-छात्रा 17 वर्षीय खो-खो प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी जीतराम चौधरी, अजय चौधरी, सुमित चौधरी, प्रवीण चौधरी, पूजा सैनी, अंकिता चौधरी एवं शिवानी शर्मा का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। 19 वर्षीय खो-खो प्रतियोगिता में खुशीराम चौधरी, राकेश गुर्जर, प्रदीप जाट, अंजली सैनी, मनीषा चौधरी एवं मीना चौधरी तथा 19 वर्षीय कबड्डी प्रतियोगिता में छात्रा प्रियंका चौधरी शिला जाट तथा 14 वर्षीय खो-खो में श्