पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यशाला में अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर

कार्यशाला में अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक | भारतविकास परिषद टोंक की जिला कार्यशाला रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर यज्ञ के बालाजी में हुई। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय मंत्री भवनीश रमण, अतिरिक्त राष्ट्रीय मंत्री अशोक जाधव, प्रांतीय महासचिव अशोक मित्तल, अध्यक्ष रामकल्याण शर्मा, परिषद के जिला मंत्री एडवोकेट अशोक कासलीवाल, सचिव महेंद्र सिरोठा ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शाखा टोंक के पदाधिकारियों ने प्रांतीय राष्ट्रीय मंत्री तथा सभी पदाधिकारी सदस्यों, टोडारायसिंह, मालपुरा देवली से आए शाखा पदाधिकारियों का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। राष्ट्रीय मंत्री रमण ने संगठन के कार्यों को सेवा रूप में करने को कहा। अतिरिक्त राष्ट्रीय मंत्री जाधव ने परिषद में अधिक से अधिक सदस्य बनाने, दीपावली पर समाज के सभी लोगों को स्वदेशी रूप से घर पर ही व्यंजन बनाने, चाईनीज पटाखे मिठाइयां, देवी-देवताओं की तस्वीरों का उपयोग नहीं करने पर जोर दिया।