- Hindi News
- कब्जा नहीं छोड़ा तो तोड़ दी दुकानें, पुलिस तैनात
कब्जा नहीं छोड़ा तो तोड़ दी दुकानें, पुलिस तैनात
बिना इजाजत भवन निर्माण कार्रवाई के दौरान हंगामा
गांधीके पार्क के आगे गुरुवार को निर्माणाधीन मकान बिना इजाजत निर्माण करने कुछ हिस्से पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर अतिक्रमण को हटाने पहुंचे नगर परिषद आयुक्त लोगों के बीच गर्मा गर्मी का माहौल होने से हंगामा की स्थिति बन गई। कुछ हिस्से से अतिक्रमण हटाने की सहमति बनने पर मामला शांत हुआ।
शहर में गांधी पार्क के आगे पैट्रोल पंप के सामने गुड्डू का मकान निर्माण हो रहा था। बिना अनुमति निर्माण कार्य करने अतिक्रमण की शिकायत मलने पर गुरूवार सुबह नगर परिषद के आयुक्त मय परिषद एवं पुलिस के जाब्ते के साथ निर्माण कार्य ध्वस्त करने मौके पर पहुंचे। वहां महिला पुरूषों भीड़ इकठ्ठी हो गई तथा मकान मालिक सहित लोगों ने परिषद की इस कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान आयुक्त लोगों के बीच काफी कहासुनी होने के साथ हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामला ज्यादा बढ़ने पर नगर परिषद में वार्ता रखी गई। जिसमें तहसीलदार दौलत सिंह राठौड़, आयुक्त रमाकांत अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री बेणी प्रसाद जैन, मनीष तोषनीवाल, पार्षद शैलेंद्र जैन, ा, सहवरण पार्षद लड्डूराम किराड़ आदि मौजूद थे। वार्ता में मकान मालिक के साथ सहमती बनी कि मकान के बाहर आगे चार फुट तक नगर परिषद की जमीन पर निर्माण कार्य नहीं होगा। साथ न्यायालय में चल रहे मामले में जब तक निर्णय नहीं हो जाता तब तक यथा स्थिति बनी रहेगी।
एसडीएम कार्यालय के बाहर निकले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी से माहौल गरमा गया। एक पक्ष की महिलाओं ने दूसरे पक्ष के रामप्रसाद वर्मा के साथ मारपीट कर दी। मामला बिगड़ते देख पुलिस महिलाओं सहित रैगर समाज के लोगों को थाने ले गई। रैगर समाज के लोग थान में एकत्र हुए जहां रैगर समाज के ही रैगर धर्मशाला की दुकानों के किराएदार भी थाने पहुंचे। डीएसपी प्रदीप मोगा सीआई रमेश तिवाडी़ द्वारा करीब चार घंटे समझाइश की। दोनों पक्षों के रामप्रसाद वर्मा, केसर लाल वर्मा, राकेश वर्मा एडवोकेट, रतन लाल वर्मा राजेश चांदसेन, गजेंद्र बोहरा, महेश वर्मा, कस्तूर वर्मा रामनाथ वर्मा बदरी, राजू , प्रहलाद सुखदेव सहित समाज के अन्य के बीच के आरोप प्रत्यारोप के बाद पुलिस की मध्यस्थता में राजीनामा किया गया कि पांच दिनों में जो दुकाने बची है वे खाली कर दी जाएंगी कमेटी बना कर नक्शा तैयार कर धर्मशाला का निर्माण शुरू कराया जाएगा। यहां बनने वाली नई दुकानों में पहले के दुकानदारों को दुकानें किराए पर देने में प्राथमिकता दी जाएगी।
दस साल से किराया नहीं
उधरश्री गंगा माता रैगर समाज धर्मशाला अध्यक्ष ने पुलिस को बताया कि दुकानों के किराएदार समाज के ही लोगों द्वारा दस साल से किराया नहीं दिया जा रहा है ना ही दुकानें खाली की जा रही हैं इससे परेशान होकर समाज ने हाल ही में दुकानों के समाज वाले किराएदारों को आखिरी चेतावनी देकर दुकानें खाली करने को कहा था। लेकिन इन्होंने ध्यान नहीं दिया गुरुवार को समाज ने एकत्र होकर अपने ही स्तर पर धर्मशाला की दुकानें तोड़ना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि दुकानों के किराए के लाखों रुपए बकाया चल रहे हैं जिससे समाज की आर्थिक हालत खराब हो गई है। मंदिर की सेवा पूजा में भी समस्या पैदा होने लगी थी। कानून व्यवस्था के लिए धर्मशाला रैगर समाज क्षेत्र में पुलिस तैनात की गई है।
मालपुरा. रैगरसमाज की धर्मशाला की नौ दुकानों में समाज के लोग कारोबार हैं। समाज का आरोप था कि वे किराया देते हैं खाली करते हैं। लोगों ने कब्जा छुड़ाने के लिए गुरूवार को दुकानें तोड़ दी