पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशु चिकित्सा अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू

पशु चिकित्सा अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयभेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर के निदेशक डा. एसएमके नकवी ने उत्तराखंड, राजस्थान, आंध्रप्रदेश जम्मू कश्मीर राज्य के पशु चिकित्साधिकारयों को संबोधित करते हुए कहा कि अविकानगर के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई भेड़ों में कृत्रिम गर्भाधान की विधि देश के तमाम राज्यों में लोकप्रिय होने से इसकी मांग बढ रही है।नकवी अविकानगर में आयोजित पशु चिकित्साधिकारयों के सात दिवसीय कृत्रिम गर्भाधान विधि प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ समारोह में बोल रहे थे। केंद्रीय ऊन विकास मंडल जोधपुर द्वारा आयोजित पशु चिकित्सा अधिकारियों के प्रशिक्षण शिविर में चार राज्यों के नो पशु चिकित्साधिकारी भाग ले रहें है। इस अवसर पर दक्षिण एशिया गरीब समर्थक पशधन नीति कार्यक्रम नई दिल्ली की टीम लीडर एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वर्षा मेहता ने कृत्रिम गर्भाधान तकनीक की सराहना की सस्ती होने से पशुपालकों के आर्थिक विकास में सार्थक बताया