पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब जागरूक हों तो घट सकते हैं अपराध

सब जागरूक हों तो घट सकते हैं अपराध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सब जागरूक हों तो घट सकते हैं अपराध

पचेवर| कस्बेके राजकीय सीनियर स्कूल में शुक्रवार को तालुका विधिक सेवा समिति मालपुरा के तत्वाधान में सचल विधिक सेवा केंद्र लोक अदालत का आयोजन किया गया। सेवा समिति के सचिव नबील खान ने बताया कि 24 सितंबर से शुरू हुए तीन दिवसीय शिविर के समापन अवसर पर एसीजेएम मालपुरा प्रेम राजेश छात्र-छात्राओं ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोग अपने अधिकारों की रक्षा के प्रति जागरूक तथा कर्तव्यों का विधिवत पालन करें तो अपराधों में कमी आएगी। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य रामकिशन शर्मा, थानाधिकारी पांचूराम चौधरी ने भी कानूनी जानकारी दी।