पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशन गुर्जर आसनेश्वर महादेव समिति अध्यक्ष

किशन गुर्जर आसनेश्वर महादेव समिति अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशन गुर्जर आसनेश्वर महादेव समिति अध्यक्ष

टोडारायसिंह | कस्बेमें बुधवार को पहाड़ी पर प्राचीन आसनेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से किशनलाल गुर्जर (लिपिक) को अध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष गुर्जर ने सबकी सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में राधेश्याम कुमावत, सुभाष पांडे, प्रहलाद चावला, गौरीशंकर पारीक, अभिषेक पारीक, प्रहलाद खंडेलवाल, सुनील भारत उपाध्यक्ष, बाबूलाल ठग, योगेश पारीक, आशीष विजयवर्गीय सह कोषाध्यक्ष, सुनील सैन, जितेंद्र चावला महामंत्री, बन्नालाल गुर्जर, हेमराज सैनी, पिंटू साहू, मुकेश सैन, पन्नालाल कासलीवाल, जीतू सैन, ओमप्रकाश धाकड़, सत्यनारायण मीणा बिजली प्रभार मंत्री, मुरलीधर शर्मा कानून मंत्री, अवधेश पारीक, दिनेश साहू प्रचार मंत्री, चंद्रप्रकाश साहू, सुरेश चौपड़ा संगठन मंत्री, सत्यनारायण योगी, रामप्रसाद सैनी, हेमराज दग्धी, सी.पी. गुप्ता, जयनारायण चावला, दीपक सैन, कमल सैन, अरविंद साहू, पवन साहू, मुकेश जैन, नाथू जगरवाल, बालू गुर्जर, नरेंद्र पांडेता, घनश्याम विजय, शंकर चावला, रामेश्वर गुर्जर, दुर्गालाल कारीगर, पुखराज गुर्जर, मुकेश गुर्जर, गुलाब मेघवंशी, देवलाल गुर्जर, दिनेश जैन को सदस्य बनाया गया है।

सतर्कतासमिति की बैठक में निबटाए 7 प्रकरण

टोंक | कलेक्टरडॉ. टीना कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक हुई। बैठक में जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति में दर्ज 25 प्रकरणों पर चर्चा कर 7 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। सतर्कता प्रकरण में लंबित प्रकरणों के बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए बैठक से पूर्व इन प्रकरणों का निस्तारण कर पालन रिपोर्ट पेश करने को कहा। बैठक में टोंक विधायक अजीत सिंह मेहता, निवाई विधायक हीरालाल रैगर, उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, विधायक मालपुरा कन्हैयालाल चौधरी, जिला परिषद एसीईओ आनंदीलाल वैष्णव, एसडीएम कमलसिंह यादव, एएसपी विनीत बंसल, टोंक पंचायत समिति प्रधान खेमराज मीणा, जिला रसद अधिकारी अशोक त्यागी सहित दर्ज प्रकरणों से संबंधित व्यक्ति मौजूद थे।

किशन गुर्जर।