- Hindi News
- पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस के लिए भारी पड़ सकती है गुटबाजी
पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस के लिए भारी पड़ सकती है गुटबाजी
अगरकांग्रेस में इसी तरह गुटबाजी चलती रही तो पार्टी को नुकसान हो सकता है। क्योंकि नगर परिषद चुनावों में बहुमत होने के बावजूद पार्टी अपना बोर्ड नहीं बना पाई थी। वैसे पंचायती राज चुनाव में अधिकांश कांग्रेस का ही बोल बाला रहा है। जिला परिषद में तो हमेशा कांग्रेस का ही वर्चस्व रहा है, लेकिन इस बार पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस अपना दबदबा बरकरार रख पाती है या नहीं, इसको लेकर चारों तरफ चर्चाएं तेज हैं। विधानसभा, लोकसभा में भारी मतों से हारने के बाद नगर परिषद के चुनाव में बहुमत का आंकड़ा होने के बावजूद नगर परिषद में कांग्रेस गुटबाजी के कारण बोर्ड नहीं बना पाई, जहां ये राजनीतिक गलियारों में मुख्य चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पंचायत राज चुनाव में भी कहीं ऐसा हुआ तो क्या होगा। इसको लेकर भी कांग्रेस में कहीं ना कहीं चिंतन चल रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी का कहना है कि पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस को पंचायतों एवं जिला परिषद पूरा बहुमत मिलेगा। जनता अब गुमराह नहीं होगी। किसानों को यूरिया नहीं मिलना एवं चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने किए वाद पूरे नहीं करने के कारण लोगों का अब भाजपा से मोहभंग हो चुका है। पंचायती राज चुनाव में जिताऊ, स्वच्छ छवि के उम्मीदवार के साथ ये भी देखा जाएगा कि उम्मीदवार बिकाऊ नहीं हो। जहां कांग्रेस पंचायती राज चुनाव में अपना वर्चस्व बरकरार रखने के लिए तैयारी में जुट चुकी है। वहीं भाजपा भी अपने लोकसभा, विधानसभा के बाद नगर परिषद में बोर्ड बनाने के बाद पंचायती राज में भी कांग्रेस का सफाया करने के लिए तैयारियां में जुट चुकी है तथा पंचायती राज क्षेत्रों में सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को दौरे शुरू होने के साथ ही आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पंचायती राज चुनाव के लिए राजनीतिक हल्कों में जहां तैयारियां तेज हो गई है, वहीं चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार भी जनता का मन टटोलने लगे हैं। जनवारी के आखिरी में पंचायत राज चुनाव की प्रबल संभावनाएं हैं। उल्लेखनीय है कि जिला परिषद में अब तक कांग्रेस का ही वर्चस्व रहा है। गत चुनाव 2010 में कांग्रेस को जिला परिषद की 25 सीटों में से 13, भाजपा को 10 एवं निर्दलीय 2 उम्मीवार विजयी रहे तथा कांग्रेस की कल्लीदेवी प्रमुख बनी। निवाई देवली में कांग्रेस का प्रधान बना, जबकि मालपुरा, टोंक, टोडारायसिंह उनियारा में भाजपा के प