डिग्गी में गंदगी का आलम
मालपुरा| जिलेके प्रमुख तीर्थ माने जाने वाले कल्याणधणी की नगरी डिग्गीपुरी में स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के चलते प्रधान मंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की ध्वज्जियां उड रही है।
हालत इतने बदतर है कि रोडवेज बस स्टैंड सहित डिग्गी के मुख्य रास्तों पिछले दरवाजे के आस पास इधर गोशाला के रास्ते बालिका स्कूल के बाहर जबरदस्त गंदगी का आलम है। समूचे गांव का कचरा उक्त स्थानों पर डालने से स्कूल के बच्चों को नारकीय वातावरण में पढाई करनी पड़ रही है। वहीं गोशाला के पास सहित अन्य कई स्थान गंदगी से अटे पडे़ हैं। कस्बे की नालियों का पानी सड़कों पर आने से रास्तें कीचड़ से सने हुए रहते है जिससे लोगों का आना जाना दूभर हो रहा है।
खास बात यह है कि डिग्गी में उपतहसील कार्यालय होने नायब तहसीलदार कार्यरत होने के बावजूद ना तो डिग्गी की ग्राम पंचायत गांव में सफाई का कार्य कर रही है ना ही प्रशासनिक स्तर के नायब तहसीलदार द्वारा डिग्गी की स्वच्छता के लिए कार्य किया जा रहा है। यह अलग बात है कि डिग्गी युवाओं की ओर से बीते कुछ दिनों तक डिग्गी मंदिर के रास्ते चौपड पर सफाई का कार्य कर लोगों को जाग्रत करने का प्रयास किया गया था। डिग्गी के निवासी जाग गए लेकिन पंचायत प्रशासन को गांव में सफाई से कोई सरोकार नजर नहीं रहा है।डिग्गी सरपंच सीता चौधरी का कहना है कि डिग्गी में स्वच्छता अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। स्थानीय नागरिकों स्कूली छात्रों तथा अन्य सामाजिक राजनीतिक धार्मिक संगठन ने भी सफाई कार्य में सहयोग दिया है। इसे लगातार बनाए रखना जरूरी है।
मालपुरा. डिग्गीमें प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की अनदेखी से बस स्टैंड पर व्याप्त कीचड कचरे का ढेर। आवारा पशु इसे खाकर दिन भर गंदगी फैलाते हैं