पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 60 युवक युवतियों ने दिया परिचय

60 युवक युवतियों ने दिया परिचय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा|डिग्गी कीअग्रवाल धर्मशाला में रविवार को अग्रवाल समाज चौरासी युवा परिषद के तत्वावधान में समाज के युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। परिचय सम्मेलन में समाज के लगभग साठ युवक युवतियों ने अपना परिचय दिया। सम्मेलन में अग्रावाल समाज चौरासी क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल हुए।

सम्मेलन में आए विवाह योग्य युवक युवतियों के परिजनों ने एक दूसरे परिवारों से संपर्क कर वैवाहिक चर्चाएं कीं। दोपहर तक करीब छह युवक युवतियों का विवाह संबंध होना तय हो चुका था। सम्मेलन शाम तक चला। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामअवतार जैन कडीला अग्रवाल समाज चौरासी अध्यक्ष हुकुम चंद जैन निवाई, संरक्षक रामलाल जैन झिराना,फागी के पूर्व प्रधान हुकमाल झंडा एवं अग्रवाल समाज चौरासी के महामंत्री त्रिलोक चंद जैन सहित समाज के कई प्रमुख लोगों ने अग्रसेन महाराज के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया। समाज के राकेश जैन नेवटा, विनोद जैन नेता, महावीर जैन डिग्गी, सीताराम जैन डिग्गी, अनिल सूराशाही मालपुरा सहित अन्य समाजबंधुओं ने सम्मेलन में आगंतुकों का स्वागत किया आभार जताया। अग्रवाल समाज चौरासी की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन 15 फरवरी को अतिशय क्षेत्र मेंदवास में आयोजित किया जाएगा।