27.5 करोड़ की कार्य योजनाएं मंजूर
मालपुरा | पंचायतीराजचुनाव से पहले वर्तमान जनप्रतिनिधियों की पंचायत समिति की लगभग अंतिम साधारण सभा मंगलवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। प्रधान रामगोपाल चौधरी की अध्यक्षा में हुई बैठक में आगामी वर्ष की कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। मालपुरा की सभी 36 ग्राम पंचायतों पंचायत समिति मालपुरा मुख्यालय की ओर से तैयार करीब 27 करोड़ 54 लाख रुपए की कार्ययोजना को सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया। बैठक में प्रधान रामगोपाल चौधरी ने बीते पांच सालों के दौरान सदन में हुई किसी प्रकार की कहासुनी को खत्म कर करने का आग्रह करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारियों का पांच साल तक सहयोग करने पर आभार जताया। उपप्रधान कपूर चंद जैन ने भी सभी के सहयोग की सराहना करते हुए आखरी बैठक मानते हुए क्षमायाचना की। पंचायत समिति की अंतिम बैठक मानते हुए सरपंच संघ अध्यक्ष रामस्वरूप मीणा सरपंच देवीलाल शर्मा, सीआर पाबूदान सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने एक दूसरे के गिले शिकवे दूर करते हुए सहयोग के लिए आभार जताया। बीडीओ भूराराम बलाई ने बताया कि बैठक में आगामी कार्ययोजना के लिए सभी ग्राम पंचायतों पंचायत समिति की ओर से 27 करोड़ 54 लाख रुपए के प्रस्ताव रखे गए जिसे सदन में सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की है। बैठक में आगामी चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण को लेकर भी चर्चा हुई।
कृषिऋण पर ब्याज वसूली का विरोध
देवली | राज्यसरकार द्वारा किसानों से कृषि ऋण पर 4 प्रतिशत ब्याज वसूली करने के दिए आदेशों पर कांग्रेस कमेटी ने विरोध जताया है। ब्लॉक महामंत्री चांदमल जैन ने बताया कि राज्य सरकार कांग्रेस की ओर से चालू की गई कल्याणकारी योजनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस सरकार ने किसानों को समय पर ऋण चुकाने पर यह छूट दी थी। हजारों किसानों ने समय पर अपने ऋण का भुगतान भी कर दिया, लेकिन वर्तमान वसुंधरा सरकार ने वापस आदेश लेकर कृषि ऋण पर 4 प्रतिशत की वसूल करने का आदेश दे दिया।
मालपुरा . पंचायतसमिति की साधारण सभा में जनप्रतिनिधियों ने पांच साल पूरे होने पर एक दूसरे का आभार जताया।